Asia Cup 2022 IND vs PAK: 'ये दीवार मैटर नहीं करती...', पाकिस्तानी फैंस से गले मिले रोहित शर्मा तो हो गए मुरीद

asia cup 2022 rohit sharma ind vs pak

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 में भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को देखने दुनियाभर से दर्शक दुबई पहुंच चुके हैं। शाम 7.30 बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का दिल जीतने वाला वीडियो सामने आया है। जब पाकिस्तान के फैंस ने रोहित शर्मा को आवाज लगाई तो वे प्रैक्टि्स छोड़ दौड़े चले गए। पाकिस्तानी फैंस ने उनसे गले मिलने की गुजारिश की, लेकिन दोनों के बीच लोहे की ग्रिल लगी थी। ऐसे में रोहित ग्रिल में से ही गले मिले और पाकिस्तानी फैंस को खुश कर दिया।

विज्ञापन

https://twitter.com/Cricket_Is_Here/status/1563359098342543366

विज्ञापन

पाकिस्तान वालों के साथ थोड़ा गुजारा कर लेना
इस शानदार जेश्चर के बाद इस्लामाबाद पाकिस्तान से आए फैंस ने कहा- हम उनसे मिलने पाकिस्तान से आए। वो हमसे मिले और मजा आ गया। इनका क्लास और जज्बा माशाअल्लाह है। इनकी 10-15 साल से जैसी क्लास है, वैसा ही इनका जज्बा है। फैंस ने आगे कहा, जैसे ही हमने आवाज दी कि हम पाकिस्तान से हैं, वे ग्राउंड छोड़कर हमसे मिलने आ गए। हमने उनसे कहा है कि इस दफा हाथ थोड़ा हल्का रखना क्योंकि हमारे बॉलर नए हैं।

शाहीन और आमिर भाई नहीं हैं तो प्लीज पाकिस्तान वालों के साथ थोड़ा गुजारा कर लेना। हमारा प्यार उनके साथ है। उन्होंने कहा, क्रिकेटर आते-जाते रहते हैं, लेकिन इंसान का कैरेक्टर होना चाहिए। जैसे रोहित भाई ने आज दिखाया इसे सदियों याद रखेंगे। पाकिस्तानी फैंस ने आगे कहा, दो देशों के बीच की ये दीवार मैटर नहीं करती। रोहित शर्मा ने जो हमें प्यार दिखाया है, उसे कभी नहीं भूला जा सकता। लोग जो दिखाते हैं ऐसा कुछ नहीं है। हममें आज भी बहुत प्यार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ