नई दिल्ली: 10 महीने के लंबे इंतजार के बाद रविवार का दिन भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के नाम रहेगा। दुबई में आयोजित हो रहे एशिया कप 2022 में दोनों टीमें भिड़ने के लिए तैयार हैं। दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों की निगाहें आज विराट कोहली के प्रदर्शन पर भी होंगी। वे मैदान पर उतरते ही इतिहास रचेंगे और 100टी 20 इंटरनेशनल खेलने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
अभी पढ़ें – IND vs PAK: मैच से पहले AB de Villiers ने विराट कोहली को भेजा ये खास संदेश, देखें VIDEO
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या होगी, इस चर्चा के बीच भारत के दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव ने विराट कोहली को बड़ी सलाह दी है। कपिल देव ने हाल ही कोहली पर सवाल उठाया था। अब वह भारत के स्टार बल्लेबाज के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण सलाह लेकर आए हैं। कपिल चाहते हैं कि कोहली भारत के लिए ज्यादा से ज्यादा मैचों में भाग लें क्योंकि उनका मानना है कि ज्यादा खेलने से फॉर्म में वापस आना आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा है कि उन्हें सकारात्मक मानसिकता लानी होगी।
मुझे नहीं लगता कि यह सही है
क्या एशिया कप 2022 कोहली का टी 20 वर्ल्ड कप से पहले आखिरी ऑडिशन है? इस सवाल के जवाब में कपिल देव ने कहा, मुझे ऐसा नहीं लगता। हमें इसके बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। अगर हम आखिरी ऑडिशन या आखिरी मौके जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि यह सही है।
अभी पढ़ें – Asia Cup IND vs PAK: काली पट्टी बांधकर खेलेगी पाकिस्तान टीम, जानें क्या है वजह
मैं उनसे सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि उन्हें मैच खेलते रहना चाहिए। कभी-कभी, आपको बहुत अधिक ब्रेक नहीं लेना चाहिए। वह एक पेशेवर खिलाड़ी है और उन्हें यह समस्या नहीं होनी चाहिए। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि उसे ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने चाहिए। यह अधिक महत्वपूर्ण है। जब आप रन बनाना शुरू करते हैं, तो विचार प्रक्रिया बदल जाती है।” बहरहाल, कुछ देर के इंतजार के बाद तमाम कयास साफ हो जाएंगे। कोई दोराय नहीं है कि इस मैच के लिए उत्साह चरम पर है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines