नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले गए एशिया कप 2022 के दूसरे मुकाबले में हार्दिक पांड्या फिनिशर बने। छठे नंबर पर उतरे पांड्या ने एक के बाद एक धमाकेदार पावर हिटिंग शॉट खेल मैच का रुख ही बदल दिया। 15वें ओवर में सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद क्रीज पर आए पांड्या ने इसी ओवर की छठी गेंद पर चौका ठोक अपने तेवर दिखा दिए थे।
उन्होंने पहले ही ओवर से जता दिया कि आज वे फिनिश करने आए हैं। जडेजा के साथ शानदार साझेदारी कर पांड्या क्रीज पर टिकने लगे और मौकों का इंतजार करने लगे। इसके बाद 19वें ओवर में उन्होंने ऐसी तबाही मचाई कि पाकिस्तान के गेंदबाज दंग रह गए।
लास्ट ओवर में धमाका
दो ओवर में भारत को जीत के लिए 21 रन की जरूरत थी। ऐसे में 19वें ओवर में हारिस राउफ की तीसरी, चौथी और छठी गेंद पर चौका ठोक पांड्या जता दिया कि आज वे फिनिश करके ही लौटेंगे। लास्ट ओवर में भारत को जीत के लिए 7 रन की जरूरत थी, लेकिन इसमें मोड़ आना बाकी था। मोहम्मद नवाज की गेंद पर रवींद्र जडेजा बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। अब भारत को 5 गेंदों में 7 रन की जरूरत थी।
https://twitter.com/_ratna_deep/status/1563953139413180417
नवाज ने दिनेश कार्तिक को गेंद डाली तो उन्होंने एक रन लेकर पांड्या को स्ट्राइक दे दी। तीसरी गेंद पर पांड्या कोई रन नहीं ले पाए। अब धड़कनें बढ़ने लगीं, लेकिन चौथी गेंद पर पांड्या ने डीप मिडविकेट की ओर ऐसा करारा छक्का ठोका कि दर्शकों की नस-नस में रोमांच भर गया। पांड्या ने भारत को दो गेंद शेष रहते 5 विकेट से मैच जिता दिया। इस तरह पांड्या ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 और पिछले साल टी 20 वर्ल्ड कप में हार का बदला ले लिया।
भारत की जीत में रवींद्र जडेजा और विराट कोहली की पारी का योगदान रहा। रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में 35 और विराट कोहली ने 34 गेंदों में 35 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 18 गेंदों में 18, कप्तान रोहित शर्मा 18 गेंदों में 12 और केएल राहुल डक पर आउट होकर पवेलियन लौटे।
अभी पढ़ें – IND vs PAK: भारत के हाथों मिली हार पर बाबर आजम ने दिया बड़ा बयान, ‘शाहीन की कमी महसूस हुई’
निभाया ऑलराउंडर का रोल
इस मैच में हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंडर का रोल बखूबी निभाया। उन्होंने गेंदबाजी में 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट निकाले। अर्शदीप सिंह ने 3.5 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए। आवेश खान को एक विकेट मिला। युजवेंद्र चहल और रवींद्र जडेजा को कोई विकेट नहीं मिला। इस जीत के साथ ही भारत ने पाकिस्तान को आठवीं बार टी 20 इंटरनेशनल में हरा दिया। बहरहाल, इस जीत के बाद निश्चित तौर पर भारत के हौसले बुलंद होंगे। अब टीम 31 अगस्त को हॉन्गकॉन्ग से भिड़ेगी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
108 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
366 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
403 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
434 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
434 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
441 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines