नई दिल्ली: भारत के स्टार ऑलराउंडर दीपक चाहर ने एशिया कप 2022 में वापसी की है। हालांकि उन्हें स्टेंडबाय के तौर पर शामिल किया गया है, लेकिन उन्होंने रविवार को नेट में बॉलिंग कर चर्चा बटोर ली है। फिलहाल आवेश खान को लेकर संशय की स्थिति बन रही है क्योंकि उन्हें बुखार हो गया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि दीपक चाहर की टीम में वापसी हो सकती है। वे फिट एंड फाइन हैं और कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा की ओर से ग्रीन सिग्नल मिलते ही उन्हें टीम में एंट्री मिल सकती है।
अभी पढ़ें – वसीम अकरम की पाकिस्तान टीम को सलाह- ‘आज खुलकर खेलो, क्योंकि भारत…’
आकाश चोपड़ा ने पूछा सवाल
अब जबकि आवेश खान को बुखार हो गया है और उनके पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शामिल होने की संभावना नहीं है, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक वाजिब सवाल किया है। दीपक चाहर को टीम के साथ ट्रेनिंग करते हुए देखने के बाद चोपड़ा ने पूछा कि वह क्यों नहीं खेल रहे हैं?
अभी पढ़ें – MS Dhoni फिर बने CSK के कप्तान, रविंद्र जडेजा का जाना तय!
दीपक चाहर की चोट के बाद शानदार वापसी
उन्होंने पूछा- भारत ने अगस्त-सितंबर में दुबई में एक टूर्नामेंट के लिए केवल 3 सीमरों को चुनना हमेशा एक मुश्किल प्रस्ताव था। आवेश के बीमार होने के साथ समस्या हमारे सामने है। दीपक चाहर टीम के साथ हैं, क्या वे उन्हें टीम में शामिल नहीं कर सकते? सुपर फोर चरण में चल रहे एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान दूसरी बार आमने-सामने होंगे। दीपक चाहर ने चोट के बाद शानदार वापसी की है। जिम्बाव्वे के खिलाफ उन्होंने हरारे में खेले गए पहले वनडे में 7 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट निकाले थे, जबकि तीसरे वनडे में उन्होंने दो विकेट चटकाए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
81 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
214 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
317 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
339 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
376 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
388 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
407 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
407 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
414 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
425 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines