नई दिल्ली: एशिया कप 2022 में भारत-हॉन्ग कॉन्ग के बीच खेले गए मुकाबले में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली फॉर्म में लौट आए। तीसरे नंबर पर उतरे किंग कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमा दिया। हॉन्ग कॉन्ग के गेंदबाजों के खिलाफ कोहली ने तबाही मचाते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने टी 20 इंटरनेशनल में करीब छह महीने बाद अर्धशतक जमा दिया। विराट ने कुल 44 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक चौका और तीन छक्का जमाए।
इससे पहले कोहली ने 18 फरवरी 2022 को ईडन गार्डन्स में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 41 गेंदों में 52 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और एक छक्का जमाकर 126 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।
हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ कोहली ने कलाइयों का इस्तेमाल, शानदार फुटवर्क और खूबसूरत शॉट लगाकर फिफ्टी जमाई। ये उनके टी 20 इंटरनेशनल करियर का 31 वां अर्धशतक रहा। कोहली ने अपना अर्धशतक 40 गेंदों में पूरा किया। इस दौरान उन्होंने एक चौका और दो छक्के जमाए। लास्ट ओवर्स में कोहली ने तूफानी पारी खेलते हुए शानदार शॉट लगाए।
बेहतर हुआ औसत
कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहतर पारी खेली थी। उन्होंने 34 गेंदों में 35 रन बनाए थे। उनका औसत इस साल अब 32 से ज्यादा का हो गया है। उन्होंने अब तक 7 मैच खेले हैं।
विराट कोहली की शानदार वापसी पर क्रिकेटर अमित मिश्रा ने ट्वीट कर कहा- जंगल में सन्नाटा एक सबूत है.. राजा वापस आ गया है।
अभी पढ़ें – Asia Cup 2022: ‘नॉट बैड’ एक ओवर में 6 रन, विराट कोहली ने 6 साल बाद की गेंदबाजी, देखें वीडियो
वहीं मैदान पर कोहली का जलवा देख दर्शक भी खुशी से झूम उठे। जैसे ही कोहली ने छक्का लगाया, स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines