नई दिल्ली: एशिया कप 2022 से पहले टीम इंडिया को एक अच्छी खबर मिल गई है। भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप के तहत 28 अगस्त को मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज और भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती शाहीन अफरीदी बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, नवीनतम स्कैन और रिपोर्ट के बाद पीसीबी मेडिकल एडवाइजरी कमेटी के साथ स्वतंत्र विशेषज्ञों ने शाहीन शाह अफरीदी को 4-6 सप्ताह आराम करने की सलाह दी है। इसका मतलब है कि शाहीन को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज और एशिया कप से बाहर कर दिया गया है। शाहीन के अक्टूबर में न्यूजीलैंड टी20 इंटरनेशनल त्रिकोणीय श्रृंखला के साथ क्रिकेट में वापसी की उम्मीद है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 का आयोजन होगा।

विज्ञापन

दाहिने घुटने के लिगामेंट में चोट
गाले में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में फील्डिंग के दौरान शाहीन के दाहिने घुटने के लिगामेंट में चोट लग गई थी। पीसीबी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नजीबुल्लाह सूमरो ने कहा, “मैंने शाहीन के साथ बात की है और वह इस खबर से काफी परेशान हैं, लेकिन वह बहादुर युवक हैं जिन्होंने अपने देश और टीम की सेवा करने के लिए दृढ़ता से वापस आने का संकल्प लिया है। हालांकि उन्होंने रॉटरडैम में अपने रीहैब के दौरान काफी प्रगति की है। अब यह स्पष्ट है कि उन्हें और समय की आवश्यकता होगी और अक्टूबर में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की संभावना है।

विज्ञापन

जल्द किया जाएगा रिप्लेसमेंट का ऐलान
“पीसीबी का खेल और व्यायाम चिकित्सा विभाग आने वाले हफ्तों में खिलाड़ी के साथ मिलकर काम करेगा ताकि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी सुनिश्चित हो सके।” शाहीन अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करने के लिए टीम के साथ रहेंगे। एसीसी टी 20 एशिया कप के लिए शाहीन के रिप्लेसमेंट की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि शाहीन की स्विंग ने टी 20 वर्ल्ड कप में भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था। शाहीन ने भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में 4 ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे। उन्होंने केएल राहुल को 3, रोहित शर्मा को डक पर आउट कर टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली को 57 रन पर आउट किया था। टीम इंडिया इस मुकाबले को 10 विकेट से हार गई थी।

विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम:
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ