नई दिल्ली: बांग्लादेश ने एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के लिए टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश ने टीम में कई बदलाव किए हैं। लिटन दास चोटों के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। शाकिब टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि मुशफिकुर रहीम, सब्बीर रहमान, एबादत हुसैन और मोहम्मद सैफुद्दीन की भी वापसी हुई है।
नुरुल हसन की वापसी
मुनीम शहरियार, नजमुल हुसैन और शोरफुल इस्लाम जगह नहीं बना सके। आश्चर्यजनक रूप से बीसीबी ने नूरुल हसन को शामिल किया है, जिन्हें पहले बाहर कर दिया गया था। नुरुल हसन अंगुली की चोट के कारण पहले आधिकारिक रूप से बाहर कर दिए गए थे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार (8 अगस्त) को घोषणा की थी कि नूरुल की सर्जरी हुई है और उन्हें ठीक होने में लगभग चार सप्ताह लगेंगे।
और पढ़िए – Hasin Jahan: मोहम्मद शमी की पत्नी को ‘इंडिया’ नाम से दिक्कत, पीएम मोदी से की ये अपील
शाकिब अल हसन को जिम्मेदारी
बांग्लादेश टीम के निदेशक खालिद महमूद, बीसीबी के मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल आबेदीन और उनके चयन पैनल के सदस्य हबीबुल बशर बाद में बीसीबी क्रिकेट संचालन अध्यक्ष जलाल यूनुस और कुछ अन्य बोर्ड निदेशकों के साथ बैठक में शामिल हुए। बीसीबी क्रिकेट ऑपरेशन के अध्यक्ष जलाल यूनुस ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ”आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप तक शाकिब अल हसन कप्तान रहेंगे।”
और पढ़िए – खिलाड़ियों ने मनाया आजादी का जश्न, हाथ में तिरंगा थामे दिखे कोहली-रोहित और सचिन
एशिया कप के लिए टीम:
शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक बिजॉय, मुशफिकुर रहीम, अफिफ हुसैन, मोसादेक सैकत, महमूदुल्लाह रियाद, शेख महेदी, सैफुद्दीन, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, नसुम अहमद, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, परवेज हुसैन एमोन, नूरुल हसन सोहन, तस्कीन अहमद
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
(Valium)
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines