Asia Cup 2022: 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप से ठीक पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को दो बड़े झटके लगे हैं। एशिया के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से बांग्लादेश के दो प्लेयर चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। 22 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज हसन महमूद और टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज नूरुल हसन (Nurul Hasan) को चोट लगी है।
अभी पढ़ें – दिलचस्प मोड़ पर पहुंचा एशिया कप क्वालीफायर, जानिए क्या बन रहे हैं समीकरण
महमूद की एड़ी में चोट तो हसन की उंगली कर रही परेशान
जानकारी के अनुसार, पिछले सप्ताह हसन महमूद की एड़ी में चोट लग गई थी। ऐसे में वो एक महीन तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। वहीं नूरुल हसन की उंगली की चोट की सर्जरी हुई है। ऐसे में उनके पूरी तरह ठीक होने में वक्त लगेगा। ऐसे में दोनों खिलाड़ी आगामी एशिया कप के लिए उपलब्ध नहीं हो सकेंगे।
नूरुल हसन की जगह टीम में मोहम्मद नईम
चोटिल बल्लेबाज नूरुल हसन की जगह टीम में मोहम्मद नईम को शामिल किया गया है। 23 साल के नईम बांय हाथ के बल्लेबाज हैं । उन्होंने बांग्लादेश के लिए अबतक 34 टी20 मुकाबले खेले हैं। 34 पारियों में 24.51 की औसत से 809 रन निकले। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 103.71 का रहा है।
https://twitter.com/BCBtigers/status/1558438012987379712?s=20&t=gHpUaM7cqyf2E-Dmv1KMOw
बल्लेबाज लिटन दास भी नहीं हैं टीम में
बांग्लादेश को पहले ही एक झटका लिट्टन दास के रूप में लग चुका है। जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण एशिया कप के लिए घोषित टीम में उन्हें जगह नहीं दी गई थी। एशिया कप में बांग्लादेश की कमान शाकिब अल हसन के हाथों में होगी। उन्हें कुछ ही दिन पहले फिर से टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।
एशिया कप 2022 का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। इस टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हो रहा है।
अभी पढ़ें – शुभमन-सारा का हुआ ब्रेकअप? दोनों ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो
एशिया कप 2022 के लिए अब इस प्रकार है बांग्लादेश की टीम:
शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक, मुशफिकुर रहीम, अफिफ हुसैन, मोसद्दिक हुसैन, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मुस्तफिजुर रहमान, नसुम अहमद, शब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, परवेज हुसैन एमोन, तस्कीन अहमद और मोहम्मद नईम।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines