नई दिल्ली: भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन खेल के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी अपना कमाल दिखाते रहते हैं। उनके ट्वीट कमाल के होते हैं। अब उन्होंने ट्विटर के मालिक एलन मस्क को सीधे ट्वीट कर के सवाल पूछा है। दरअसल फिरकी गेंदबाज को माइक्रो-ब्लॉगिंग ऐप के साथ उन्हें ‘सुरक्षा चिंता’ का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

अश्विन ने मस्क से मांगी मदद

अश्विन ने बुधवार को ट्विटर पर पोर्टल के मालिक एलन मस्क को अपनी प्रोफाइल सुरक्षित करने के लिए मदद मांगी। उन्होंने लिखा- ओके! मैं 19 मार्च से पहले अपने ट्विटर अकाउंट को कैसे सुरक्षित कर सकता हूं, मुझे पॉप-अप मिलते रहते हैं, लेकिन कोई भी लिंक किसी भी स्पष्टता तक नहीं पहुंच रहा है। Elon Musk जरूरतमंदों को खुश करने में खुश हैं। कृपया हमें सही दिशा में बताएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपना अपनी फिरकी से कंगारूओं को नचाया। उन्होंने 4 मैचों की सीरीज में 25 शिकार किए और सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्हें रविंद्र जडेजा के साथ संयुक्त प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

टेस्ट में नंबर वन बने अश्विन

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अश्विन पहले स्थान पर हैं। नई रैंकिंग में अश्विन वर्ल्ड नंबर वन बन गए हैं। उन्होंने इस मामले इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ दिया है। में अश्विन के 869 रेटिंग अंक हैं। वहीं जेम्स एंडरसन के अब 859 रेटिंग पॉइंट हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ