नई दिल्ली: एशेज के तहत खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में जॉनी बेयरस्टो के विकेट पर जमकर बवाल मचा हुआ है। क्रिकेट के गलियारों में जहां एक ओर खेल भावना की चर्चा हो रही है तो वहीं दूसरी ओर एलेक्स कैरी की स्मार्टनैस की भी तारीफ की जा रही है। दरअसल, बेयरस्टो को विकेटकीपर कैरी ने क्रीज पर पांव रगड़ने और आगे निकलने के बाद आउट कर दिया था। इसे लेकर क्रिकेटप्रेमी दो अलग-अलग गुटों में बंट गए हैं। हालांकि बेयरस्टो खुद इस तरह के आउट करने का एक प्रयास कर चुके हैं। उनसे जुड़ा एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
बेयरस्टो ने खुद की थी ऐसी ही कोशिश
फुटेज में विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो को मार्नस लाबुशेन को स्टंप्स करने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है, ठीक उसी तरह जैसे लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दिन एलेक्स कैरी ने उन्हें आउट किया था। लाबुशेन ने बॉल को छोड़ दिया था, लेकिन बेयरस्टो ने गेंद को पकड़कर तुरंत स्ट्राइकर के छोर पर थ्रो कर दिया। हालांकि ये बॉल स्टंप्स पर लगने से चूक गई। तब लाबुशेन क्रीज के अंदर थे।
ओवर कॉल के बाद क्रीज छोड़ते हैं बल्लेबाज
हालांकि इसमें थोड़ा अंतर है। क्रिकेट की भाषा में आमतौर पर बल्लेबाज के क्रीज छोड़ने से पहले या तो बल्ले को अंदर की ओर ठोकने या पैर रगड़ने को अंतिम एक्शन के रूप में देखा जाता है। वे आम तौर पर या तो स्क्वायर-लेग अंपायर या स्टंप के पीछे विपक्षी फील्डर को देखते हैं या अंपायर के ‘ओवर’ कॉल के बाद क्रीज छोड़कर चले जाते हैं, जो दर्शाता है कि खेल अब सक्रिय नहीं है और बल्लेबाज अपनी क्रीज छोड़ सकता है। बेयरस्टो के मामले में मुख्य अंपायर अहसान रजा तब अपनी जेब से गेंदबाज की कैप निकाल रहे थे। जबकि स्क्वायर-लेग अंपायर क्रिस गफनी ने स्टंप्स की ओर चलना शुरू कर दिया था, लेकिन अंपायरों की ओर से ‘ओवर’ का कोई कॉल नहीं आया था।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines