Ashes 2023: जॉनी बेयरस्टो पर खुद उठे सवाल, लाबुशेन के खिलाफ की थी स्टंप्स की हूबहू कोशिश, देखें वीडियो

Ashes 2023 Jonny Bairstow

Ashes 2023 Jonny Bairstow

नई दिल्ली: एशेज के तहत खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में जॉनी बेयरस्टो के विकेट पर जमकर बवाल मचा हुआ है। क्रिकेट के गलियारों में जहां एक ओर खेल भावना की चर्चा हो रही है तो वहीं दूसरी ओर एलेक्स कैरी की स्मार्टनैस की भी तारीफ की जा रही है। दरअसल, बेयरस्टो को विकेटकीपर कैरी ने क्रीज पर पांव रगड़ने और आगे निकलने के बाद आउट कर दिया था। इसे लेकर क्रिकेटप्रेमी दो अलग-अलग गुटों में बंट गए हैं। हालांकि बेयरस्टो खुद इस तरह के आउट करने का एक प्रयास कर चुके हैं। उनसे जुड़ा एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

बेयरस्टो ने खुद की थी ऐसी ही कोशिश 

फुटेज में विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो को मार्नस लाबुशेन को स्टंप्स करने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है, ठीक उसी तरह जैसे लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दिन एलेक्स कैरी ने उन्हें आउट किया था। लाबुशेन ने बॉल को छोड़ दिया था, लेकिन बेयरस्टो ने गेंद को पकड़कर तुरंत स्ट्राइकर के छोर पर थ्रो कर दिया। हालांकि ये बॉल स्टंप्स पर लगने से चूक गई। तब लाबुशेन क्रीज के अंदर थे।

विज्ञापन

ओवर कॉल के बाद क्रीज छोड़ते हैं बल्लेबाज 

हालांकि इसमें थोड़ा अंतर है। क्रिकेट की भाषा में आमतौर पर बल्लेबाज के क्रीज छोड़ने से पहले या तो बल्ले को अंदर की ओर ठोकने या पैर रगड़ने को अंतिम एक्शन के रूप में देखा जाता है। वे आम तौर पर या तो स्क्वायर-लेग अंपायर या स्टंप के पीछे विपक्षी फील्डर को देखते हैं या अंपायर के ‘ओवर’ कॉल के बाद क्रीज छोड़कर चले जाते हैं, जो दर्शाता है कि खेल अब सक्रिय नहीं है और बल्लेबाज अपनी क्रीज छोड़ सकता है। बेयरस्टो के मामले में मुख्य अंपायर अहसान रजा तब अपनी जेब से गेंदबाज की कैप निकाल रहे थे। जबकि स्क्वायर-लेग अंपायर क्रिस गफनी ने स्टंप्स की ओर चलना शुरू कर दिया था, लेकिन अंपायरों की ओर से ‘ओवर’ का कोई कॉल नहीं आया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ