नई दिल्ली: भारत के अमन राज को आज गोल्फ के इंटरनेशनल सीरीज सिंगापुर ऑफ एशियन टूर में होल इन वन मिला। इंटरनेशनल सीरीज सिंगापुर ऑफ एशियन टूर गोल्फ के 2 राउंड में अमन राज को होल इन वन मिला है। अमन पटना के रहने वाले हैं। उनके पिता और गोल्फ कोच शशि राज सिन्हा ने अमन को अच्छा खिलाड़ी और फाइटर बताया।
उन्होंने कहा कि अमन हाल ही में चोटिल हो गए थे और अब वापसी करते हुए इस बड़े गोल्फ टूर्नामेंट में एक लाख 50 हजार यूएस डॉलर (एक करोड़, 19 लाख, 25 हजार रुपए) की पुरस्कार राशि जीत ली है। उन्होंने ने आगे कहा कि शायद अमन भारत के एकमात्र ऐसे गोल्फ प्लेयर हैं जिन्हें एशियाई टूर गोल्फ टूर्नामेंट में होल इन वन मिला है। राज सिन्हा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में अभी और दो राउंड होने हैं।
और पढ़िए – भारत के खिलाफ मैच से पहले घबराए बाबर आजम! प्रेशर को लेकर कही ये बात
कौन हैं अमन राज?
अमन राज का जन्म 5 मई 1995 को हुआ था। वह एक भारतीय गोल्फर हैं जो पटना, बिहार से ताल्लुक रखते हैं। वह भारतीय गोल्फ टीम (अंडर-19) का हिस्सा थे। उनके पिता शशि राज सिन्हा गोल्फ कोच हैं।
अमन राज का प्रारंभिक जीवन और करियर
राज का जन्म और पालन-पोषण पटना में हुआ था। वह गोल्फ कोच श्री शशि राज सिन्हा और मधुलिका सिन्हा के पुत्र हैं। उन्होंने बेली रोड पर केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई की। एक छात्र के रूप में उन्होंने पटना गोल्फ क्लब में गोल्फ खेला। उन्होंने 3 साल की उम्र से ही अपने पिता शशि राज सिन्हा के मार्गदर्शन में गोल्फ सीखना शुरू कर दिया था। उनके पिता नेशनल गोल्फ एकेडमी ऑफ इंडिया (एनजीएआई) के सर्टिफाइड कोच हैं। सात साल की उम्र में, उन्होंने आउटस्टेशन गोल्फ टूर्नामेंट में पुरस्कार जीता। हाई स्कूल से स्नातक करने के बाद, राज ने बाद में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिला लिया।
बता दें कि गोल्फ में होल इन वन एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। प्रारंभिक पोजीशन से अगर कोई गोल्फर गेंद को छेद में डालता है, तो उसे होल इन वन कहते हैं।
और पढ़िए – भारतीय क्रिकेट टीम में लगातार क्यों हो रहे बदलाव? कप्तान रोहित शर्मा ने बताई ‘अंदर की बात’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines