Al-Nassr vs PSG Live Streaming: फुटबॉल वर्ल्ड कप के बाद दो दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी आमने-सामने होंगे। सऊदी अरब में मेसी का सामना रोनाल्डो से आज होगा। रियाद में आज फ़्रेंच चैंपियंस पीएसजी और सऊदी ऑल स्टार इलेवन के बीच फ़ुटबॉल मैच होने जा रहा है।
इस मैच में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो, फ्रांस के किलियन एमबापे, ब्राज़ील के नेमार जैसे दिग्गज फुटबॉलर हिस्सा ले रहे हैं। ये दोस्ताना मैच है। अल-नासर और अल-हिलाल के खिलाड़ियों मिलकर पीएसजी का सामना करेगी।
यूरोप छोड़ सऊदी पहुंचे रोनाल्डो
रोनाल्डो ने सऊदी क्लब अल नासर के साथ ढाई साल के एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है जिसके एवज में कथित तौर पर उन्हें 200 मिलियन डॉलर (क़रीब 1600 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इस मैच का लिए फैंस दिवाने हुए पड़े हैं। मंगलवार को एक अधिकारी ने बताया कि इस मैच के टिकट के लिए सऊदी अरब के एक बिजनेसमैन ने 2.6 मिलियन डॉलर (21.2 करोड़ रुपये) की बोली लगाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोनाल्डो कप्तानी करेंगे।
और पढ़िए – रहाणे की टीम पर भारी पड़ा दिल्ली का ये बॉलर, हवा में उड़ा दिया शतकवीर का स्टंप
कब खेला जाएगा पीएसजी बनाम सऊदी अल-नस्र मैच?
पीएसजी बनाम सऊदी अल-नासर गुरुवार, 19 जनवरी को खेला जाएगा।
पीएसजी बनाम सऊदी अल-नस्र मैच कब शुरू होगा?
पीएसजी बनाम सऊदी अल-नस्र स्थानीय समयानुसार रात 8:00 बजे, भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा।
कहां होगा PSG बनाम सऊदी अल-नस्र मैच?
पीएसजी बनाम सऊदी अल-नासर मैच सऊदी अरब में किंग फहद इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
और पढ़िए –अर्शदीप सिंह ने बरपाया कहर, इतने विकेट चटकाकर मध्यप्रदेश की तोड़ डाली कमर
पीएसजी बनाम सऊदी अल-नासर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
पीएसजी बनाम सऊदी अल-नस्र मैच भारतीय चैनलों/ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं होगा। हालाँकि, PSG ने भारत को उन देशों में सूचीबद्ध किया है जहां YouTube पर लाइव मैच देखा जा सकता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines