नई दिल्ली: साऊदी अरब के क्लब अल-हिलाल ने फ्रांस के स्टार प्लेयर किलियन एम्बाप्पे को वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफर दिया है। अल-हिलाल ने एम्बाप्पे को अपने क्लब में शामिल करने के लिए PSG को 300 मिलियन यूरो यानी 2700 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया है। अब इसपर एम्बाप्पे ने चुप्पी तोड़ी है। एम्बाप्पे इस समय फ्रांस के क्लब पेरिस सैंट जर्मन (PSG) का हिस्सा हैं।
और पढ़िए – टी20 में स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों का हाहाकार, तोड़ डाला संजू सैमसन-दीपक हुड्डा ये बड़ा रिकॉर्ड
एम्बाप्पे का आया रिएक्शन
एनबीए स्टार जियानिस एंटेटोकोनम्पो के एक ट्वीट के बाद फ्रांसीसी सुपरस्टार ने अपनी चुप्पी तोड़ी। एंटेटोकाउंम्पो ने अपने ट्विटर पर लिखा, अल हिलाल आप मुझे ले जा सकते हैं। ‘मैं किलियन एम्बाप्पे जैसा दिखता हूं।’ इसके बदले में एमबीप्पे की ओर से प्रतिक्रिया आई। उन्होंने हंसने वाले कई इमोजी लगाकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
पीएसजी के कॉन्ट्रैक्ट को एम्बाप्पे ने ठुकराया
एमबीप्पे को उनके एशियाई प्री-सीजन दौरे के लिए पेरिस सेंट जर्मेन की टीम में शामिल नहीं किया गया है। एमबीप्पे और पीएसजी के बीच संबंध तब से तनावपूर्ण हैं जब फ्रांसीसी फारवर्ड ने पिछले महीने कहा था कि वह अपने अनुबंध को आगे नहीं बढ़ाएंगे जो अगले सीज़न के अंत में समाप्त हो रहा है। पिछले कुछ समय ने PSG क्लब और एम्बाप्पे के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, PSG और एम्बाप्पे के बीच 2024 तक का कॉन्ट्रैक्ट है। अगर एम्बाप्पे 2024 में न क्लब छोड़ते है तो वह फ्री एजेंट बन जाएंगे। इस स्थिति में PSG को एक भी पैसा नहीं मिलेगा। इस हालत में PSG ने एम्बाप्पे को अपना कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने की मांग की थी, जिसे एम्बाप्पे ने ठुकरा दिया था।
और पढ़िए – अंतिम टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को दी जगह
रियल मैड्रिड से खेलना चाहते हैं एम्बाप्पे
एमबीप्पे के लिए स्पेन का क्लब रियल मैड्रिड भी रेस में शामिल है। एम्बाप्पे कई बार बोल चुके है की उनके फेवरेट प्लेयर रोनाल्डो हैं और वह भी उन्हीं की तरह रियल मैड्रिड टीम से खेलना चाहते है। लेकिन पिछले साल क्लब के साथ बात नहीं बन पाई थी। एम्बाप्पे 2018 से PSG क्लब से जुड़े हैं। इससे पहले वह फ्रांस के ही दूसरे सबसे बड़े क्लब AS मोनाको से जुड़े थे। PSG ने उन्हें 1400 करोड़ रुपए में अपने क्लब में शामिल किया था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines