AIFF elections: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की कार्यकारी समिति के चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट है। ये चुनाव दो सितंबर को होंगे और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होगी। इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को प्रशासकों की समिति को बर्खास्त किया था और कहा था कि एआईएफएफ चुनाव एक सप्ताह के लिये टाल दिये हैं। अब निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने नयी सूचना जारी की, जिसमें नये सिरे से तारीख दी गई है।
अभी पढ़ें – AUS vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी जिम्बाव्वे, स्टार गेंदबाज की वापसी
AIFF की कार्यकारी समिति के चुनाव संबंधी जरूरी जानकारी
- विभिन्न पदों के लिये नामांकन गुरुवार से शनिवार तक दाखिल किए जा सकते हैं।
- इनकी छंटनी 28 अगस्त को होगी। नामांकन वापिस लेने की तारीख 29 अगस्त है।
- फिर निर्वाचन अधिकारी अंतिम सूची तैयार करके उसे 30 अगस्त को एआईएफएफ की वेबसाइट पर डालेंगे।
- चुनाव दो सितंबर को दिल्ली में एआईएफएफ मुख्यालय पर होंगे और नतीजे दो या तीन सितंबर को घोषित होंगे।
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से भारतीय फुटबॉल संघ पर सभी की नजर है। क्योंकि बीते दिनों फीफा ने तीसरे पक्ष की दखलअंदाजी के चलते भारतीय फुटबॉल महासंघ को बैन कर दिया था, इस बैन के बाद भारत के हाथों से अंडर 17 महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी भी फिसलती नजर आ रही थी, जिसके बाद इस मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
अभी पढ़ें – Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा की कप्तानी के ये आंकड़े कर देंगे हैरान
इस मामले में फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने पहले तो प्रशासकों की समिति को बर्खास्त किया और फिर फिर चुनाव को एक सप्ताह के लिए टाल दिया था। जिसके बाद अब इस चुनाव की नई तारीख सामने आई है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
358 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines