Pak Vs Eng T20 WC Final: ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड में इंग्लैंड चैंपियन टीम बनकर उभरी है। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 पर कब्जा जमा लिया है। मेलबर्न में हुए फाइनल मैच में बेन स्टोक्स कमाल की पारी खेली। अपनी पारी के दम पर इंग्लैंड को खिताब जिताया और पाकिस्तान का सपना तोड़ दिया। बेन स्टोक्स वर्ल्ड कप के फाइनल में 52 रनों की नाबाद पारी खेली।
मैच में एक समय इंग्लैंड दवाब में थी। लेकिन बेन स्टोक्स ने संयम से खेलते हुए इंग्लैंड का खिताब दिला दिया। मैत के बाद बात करते हुए बेन स्टोक्स ने कहा कि ये मैच हमारे गेंदबाजों ने जिताया है।
आदिल राशिद और सैम कुरेन ने हमें मैच जिताया: स्टोक्स
बेन स्टोक्स ने कहा, फाइनल में खासकर जब लक्ष्य का पीछा करते हैं तो आप शायद इससे पहले की सारी मेहनत भूल जाते हैं, हमने कैसे गेंदबाजी की। आदिल राशिद और सैम करन ने हमें मैच जिताया। यह एक मुश्किल विकेट था और जिसे आपने कभी महसूस नहीं किया था, उन्हें 130 पर रोकने के लिए गेंदबाजों को काफी श्रेय लेना होगा।
उन्होंने कहा कि आयरलैंड से हार ने हमें एकजुट किया। इस तरह के टूर्नामेंट में ऐसा होता है, यह रास्ते में एक छोटा सा झटका था। लेकिन सर्वश्रेष्ठ टीमें अपनी गलतियों से सीखती हैं और इसे प्रभावित नहीं होने देतीं।
https://twitter.com/englandcricket/status/1591766734511476737
सैम करन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
इंग्लैंड के सैम करन को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला है। सैम करन ने फाइनल मैच में 4 ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए। आदिल रशिद और क्रिस जॉर्डन को दो-दो सफलताएं मिली। अगर पूरे टूर्नामेंट की बात करें तो करन ने सुपर-12 स्टेड में 6 मैच में 13 विकेट लिए, सुपर-12 स्टेज में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बने।
अभी पढ़ें – T20 World Cup: इंग्लैंड के प्लेयर्स मालामाल, पाकिस्तानी टीम को मिले इतने करोड़ रुपये
इंग्लैंड डबल वर्ल्ड चैंपियन टीम बन गया है। इंग्लैंड टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। इंग्लैंड पास वनडे वर्ल्ड कप का खिताब भी है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
93 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
226 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
329 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
352 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
388 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
400 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
419 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
419 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
426 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines