Abu Dhabi Open: सानिया मिर्जा और बेथानी की जोड़ी पहले ही दौर में बाहर

Sania Mirza

Sania Mirza

विज्ञापन

Abu Dhabi Open: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार बेथानी माटेक-सैंड्स को अबू धाबी ओपन के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। सानिया मिर्जा और बेथानी को कर्स्टन फ्लिपकेन्स और लॉरा सीगमंड की जोड़ी के खिलाफ सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। सानिया-बेथानी की जोड़ी सोमवार रात एक घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले में बेल्जियम-जर्मनी की जोड़ी से 3-6, 4-6 से हारकर टूर्नामेंट से जल्दी बाहर हो गई।

और पढ़िए – 6,6,6,6,6,6 इफ्तिखार अहमद ने Babar Azam की टीम को जमकर धोया, एक ओवर में जड़ दिए 6 छक्के, देखें वीडियो

Advertisment

छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया 19 फरवरी से शुरू होने वाली दुबई टेनिस चैंपियनशिप में खेलने के बाद पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने वाली हैं। पिछले महीने सानिया और रोहन बोपन्ना मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिश्रित युगल में उपविजेता रहे थे, क्योंकि वे फाइनल में ब्राजीलियाई लुइसा स्टेफनी और राफेल माटोस से हार गए थे। वह मैच आखिरी बार था जब सानिया ने किसी ग्रैंड स्लैम में भाग लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ