हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Aus vs WI 2nd T20I: वाह क्या सिक्स है...Tim David ने ठोका 110 M का पॉवरफुल छक्का, देखने वाले हो रहे हैरान

विज्ञापन
Aus vs WI 2nd T20I Tim David scored 42 in 20 balls

Aus vs WI 2nd T20I: टी 20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले सभी टीमें तैयारियों में जुटी हैं। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच टी 20 सीरीज खेली जा रही है। ब्रिस्बेन में दूसरा टी 20 मैच खेला जा रहा है, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में 178 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया है।

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: सूर्यकुमार की बल्लेबाजी के मुरीद हुए मोहम्मद रिजवान, नंबर 1 रैंकिंग की जंग को लेकर कही ये बात

 

टिम डेविड ने खेली 42 रनों की तूफानी पारी

ऑस्ट्रेलिया को इस लक्ष्य तक पहुंचाने में टिम डेविड ने अहम योगदान दिया। उन्होंने 20 गेंदों में 42 रन कूट डाले। इस दौरान डेविड के बल्ले से तीन शानदार छक्के और 4 बेहतरीन चौक भी निकले। तूफानी बल्लेबाजी कर रहे डेविड को ओवेड मेकॉय ने एलबीडब्लू आउट किया, तब जाकर वेस्टइंडीज टीम ने राहत की सांस ली।

110 मीटर का पॉवर फुल छक्का मारा

टिम डेविड छठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने आते ही ताबड़तोड़ रनों की बारिश की। जो भी गेंदबाज सामने आया, उन्होंने सभी को कूटा।

https://twitter.com/Muhamma77389887/status/1578318719750533120?s=20&t=bjpALI8o5CYHbAvqxDknvA

 

अभी पढ़ें – Aus vs WI: कमाल है! पैट कमिंस ने डाला स्लोअर वन, पॉवेल ने गदा की तरह भांजा बल्ला…फिर जो हुआ उसे देख उड़ जाएंगे होश

इस दौरान उन्होंने 17वां ओवर करने आए ओवेद मेकॉय को तीसरी गेंद पर 110 मीटर का पॉवरफुल छक्का जड़ दिया। गेंद सीधा स्टेडियम में काफी दूर जाकर गिरी। इस छक्के को देख वेस्टइंडीज की पूरी टीम हैरान रह गई।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें