Aus vs WI: कमाल है! पैट कमिंस ने डाला स्लोअर वन, पॉवेल ने गदा की तरह भांजा बल्ला...फिर जो हुआ उसे देख उड़ जाएंगे होश

Aus (2)

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप से पहले सभी टीमें तैयारियों में लगी हुई है। ऑस्ट्रेलिया अपने घर में वेस्टइंडीज के साथ टी20 सीरीज खेल रहा है। ब्रिस्बेन में दूसरा टी 20 मैच खेला खेला गया। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 31 रनों से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में 178 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया है। जवाब में वेस्टइंडीज 147 रन ही बना पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गजब हो गया

मैच के दौरान कई मोमेंट आए जिसने फैंस को चौका दिया। पैट कमिंस की एक गेंद स्टंप पर तो लगी लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला। दरअसल कमिंस की गेंद पर रोवमैन पॉवेल ने तेज बल्ला भांजा, वे गेंद को मैदान से बाहर मारना चाहते थे। लेकिन गेंद उनकी उनके बल्ले के निचले हिस्से से लगकर विकेट जा टकराई। हैरान करने वाली बात ये है कि गेंद स्टंप से तो टकराई पर वेल्स नहीं गिरे। ऐसे में रोवमैन पॉवेल को आउट नहीं दिया गया।

विज्ञापन

डेविड वॉर्नर ने 75 रनों की पारी खेली

डेविड वॉर्नर ने 75 रनों की पारी खेली। इस इनिंग में वॉर्नर ने 10 चौके और 3 छक्के जड़े। तूफानी बल्लेबाजी कर हुए डेविड वॉर्नर ने कमाल के शॉट्स खेले। ओबेद मैककॉय की गेंद पर डेविड वॉर्नर की सीधा छक्का लगया। गेंद बॉलर के सर के उपर से उड़ी और सीधी साइट स्क्रीन पर जाकर लगी। इस शॉट को देखकर हर कोई दंग रह गया।

विज्ञापन

टिम डेविड ने 20 गेंदों में 42 रन कूट डाले। इस दौरान डेविड के बल्ले से तीन शानदार छक्के और 4 बेहतरीन चौक भी निकले। तूफानी बल्लेबाजी कर रहे डेविड को ओवेड मेकॉय ने एलबीडब्लू आउट किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ