इंजीनियर ने रचा इतिहास, Mallakhamb में अर्जुन अवॉर्ड जीतने वाले बने पहले भारतीय पुरुष

Mallakhamb
विज्ञापन

नई दिल्ली: 25 वर्षीय भारतीय जिमनास्ट सागर ओवलकर ने कमाल कर दिया है। जिमनास्ट सागर ओवलकर (Sagar Ovhalkar) ‘मल्लखंब’ के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय पुरुष बन गए हैं। सागर को 30 नवंबर, 2022 को ‘मल्लखंब’ के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह 21 वर्षीय हिमानी परब के बाद यह सम्मान पाने वाले दूसरे भारतीय हैं।

एएनआई से बात करके हुए सागर ने अपने दैनिक जीवन के बारे में बात करते हुए बताया कि कि वह वर्तमान में एक केमिकल प्रोसेस पाइपिंग कंपनी में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेशन इंजीनियर के रूप में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं दिन में काम करता हूं और रात में अभ्यास करता हूं। मैं रोजाना अभ्यास के लिए जवाहर विद्या भवन स्कूल आया करता था।

Advertisment

गौरतलब है कि सागर 2019 वर्ल्ड मल्लखंब चैंपियनशिप  में तीन गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीतकर सुर्खियों में आए थे। अब उन्होंने खुलासा किया है कि वह अगले साल भूटान में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे हैं।

सागर के मुख्य कोच सुनील गंगावणे ने भी युवा एथलीट के बारे में खुलासे किए। उन्होंने 2005 से काम किया है। गंगावणे ने बताया कि वह समय, पारिवारिक स्थितियों आदि के बावजूद अभ्यास के लिए आते हैं। वह सुबह जल्दी उठते हैं और दिन-रात अभ्यास करते हैं। हमारा लक्ष्य मल्लखंब विश्व चैंपियनशिप भूटान में स्वर्ण पदक जीतना है। हम मिनी ओलंपिक क्रीडा चैंपियनशिप, जलगांव महाराष्ट्र के लिए भी तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ