MI vs PBKS: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले पंजाब किंग्स को मिली बड़ी खुशखबरी, स्टार गेंदबाज हुआ फिट

Yuzvendra Chahal: पंजाब किंग्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच से पहले राहत भरी खबर आई है।

Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal: पंजाब किंग्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल प्लेऑफ मैचों के लिए उपलब्ध होंगे। चहल इस समय अपनी उंगली की इंजरी से उबर रहे हैं, जिसके चलते वह दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं रहे थे। इसके साथ ही वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच को भी मिस करेंगे। हालांकि, पंजाब के लिए राहत की बात यह है कि चहल प्लेऑफ में रंग जमाते हुए दिखाई देंगे। चहल का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में कमाल का रहा है।

विज्ञापन

पंजाब के लिए बड़ी खुशखबरी

प्लेऑफ के मैचों से पहले पंजाब किंग्स के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पीटीआई की खबर के अनुसार, पंजाब के लिए इस सीजन सबसे बड़े ट्रंप कार्ड साबित हुए युजवेंद्र चहल प्लेऑफ मैचों में खेलते हुए नजर आएंगे। चहल अभी अपनी उंगली की चोट से जूझ रहे हैं। हालांकि, प्लेऑफ की शुरुआत तक वह पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। चहल के लिए यह सीजन शानदार रहा है। आईपीएल 2025 में युजी अब तक खेले 12 मैचों में कुल 14 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। चहल इस साल हैट्रिक लेने का भी कारनामा कर चुके हैं।

विज्ञापन

मुंबई के खिलाफ जीत से बनेगी बात

पंजाब किंग्स प्लेऑफ का टिकट तो पहले ही हासिल कर चुकी है। हालांकि, मुंबई इंडियंस से 26 मई को टीम पहले क्वालिफायर में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से भिड़ेगी। सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले इस मैच को जीतने वाली टीम पहले क्वालिफायर में पहुंच जाएगी। पंजाब के अभी 13 मैचों के बाद कुल 17 पॉइंट हैं और टीम टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है। पंजाब को आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ