IPL 2024: युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

Yuzvendra Chahal Record: युजवेंद्र चहल ने अपने करियर में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने आईपीएल में इतिहास रचा।

Yuzvendra Chahal IPL

Yuzvendra Chahal IPL

Yuzvendra Chahal Record: प्रतिभाशाली गेंदबाज युजवेंद्र चहल अपने करियर में नित-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर में खेले गए मुकाबले में चहल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। आईपीएल 2024 के 38वें मुकाबले में चहल ने बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए आईपीएल में इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन

आईपीएल में 200 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बने युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल आईपीएल इतिहास में 200 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में उनका नाम शीर्ष पर काबिज हो गया है। चहल ने अपने 153वें मैच की 152वीं इनिंग में ये उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 7वें ओवर में मोहम्मद नबी का विकेट लेकर इस कीर्तिमान को अपने नाम किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

साल दर साल बेमिसाल बनते गए युजवेंद्र चहल

चहल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2013 से की थी। उसमें उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला। जिसमें उन्होंने 34 रन लुटाए। इसके बाद उन्होंने 2014 में 14 मुकाबले खेले जिसमें 12 विकेट चटकाए। इसके बाद चहल चमकते गए। साल 2015 में 23, साल 2016 में 21, साल 2017 में 14, साल 2018 में 12, साल 2019 में 18 और साल 2020 में 21 विकेट चटकाकर चहल छाए रहे। इसके बाद उन्होंने 2021 में 18, साल 2022 में 27 और पिछले सीजन 21 विकेट चटकाकर एक से एक दिग्गज गेंदबाज को पीछे छोड़ दिया। अभी तक खेले गए 8 मुकाबलों में वह 13 विकेट चटका चुके हैं। आईपीएल में उनकी इकोनॉमी 7.69 और औसत 21.39 का है।

विज्ञापन

पर्पल कैप हासिल कर चुके हैं चहल

चहल पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं। वह 2022 के सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने थे। उन्होंने पर्पल कैप हासिल की थी। कलाई के स्पिनर ने अपने डोमेस्टिक करियर में भी महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने 2009 में अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में 34 विकेट चटकाए। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।

विज्ञापन

चहल अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। वह इससे पहले 2011 में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। चैंपियंस लीग टी20 में भी वह एमआई का इसका हिस्सा थे। चहल 2014 से आरसीबी का हिस्सा थे। हालांकि बाद में चहल को आरसीबी ने रिटेन नहीं किया और अब वे रॉयल्स का हिस्सा बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ