IPL 2024: विराट कोहली पर BCCI का एक्शन, अंपायर से भिड़ने की मिली सजा

Virat Kohli Fined By BCCI: विराट कोहली पर बीसीसीआई ने एक्शन लिया है। उन्हें आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इसके तहत उन पर भारी जुर्माना ठोका गया है।

Virat Kohli Argument Umpire

Virat Kohli Argument Umpire

Virat Kohli Fined By BCCI: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले में विराट कोहली के विकेट को लेकर जमकर बवाल हुआ। कोहली अपने विकेट के बाद अंपायर से बहस करते नजर आए। इसके बाद उन्होंने पवेलियन जाते हुए गुस्से में बल्ला पटका और डस्टबिन में मुक्का भी मार दिया। उनकी ये हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी।

विज्ञापन

विराट कोहली पर 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना

कोहली के नो बॉल विवाद के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक्शन लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली को अंपायर से बहस करने की सजा मिली है। बीसीसीआई ने उन पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया है। कोहली को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी माना गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

धोनी को भी मिल चुकी है सजा 

आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पांच साल पहले इसी तरह सजा मिली थी। उन्हें अंपायर से भिड़ने पर आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी माना गया था। जिसके बाद उन पर 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया था। हालांकि धोनी की ओर से सीएसके ने ये जुर्माना भरा था। कोहली की तरफ से आरसीबी मैच फीस का जुर्माना भर सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विराट ने मानी गलती 

आईपीएल के बयान के अनुसार, कोहली को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के तहत लेवल 1 का दोषी माना गया है। विराट कोहली ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने मैच रेफरी की मंजूरी भी स्वीकार कर ली। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के बाद मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला? 

विराट कोहली केकेआर के खिलाफ मुकाबले में 223 रनों के लक्ष्य का पीछ करने उतरे। कोहली ने 6 गेंदों में 18 रन बना लिए थे। वे बेहतरीन फॉर्म में थे, लेकिन तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर हर्षित राणा ने स्लो फुल टॉस गेंद पर उनका कैच लपक लिया। कोहली को लगा कि ये बॉल कमर से ऊपर है, इसलिए नो बॉल होनी चाहिए। उन्होंने इसके खिलाफ अपील की, लेकिन थर्ड अंपायर ने देखा कि कोहली क्रीज से आगे थे और बॉल की लंबाई उनकी कमर से नीचे थी।

विज्ञापन

बस अपने खिलाफ आए फैसले के बाद कोहली फील्ड अंपायर से बहस पर उतर आए। वे काफी देर तक गुस्से में उनसे बातचीत करते रहे। ड्रेसिंग रूम की ओर जाते वक्त भी कोहली ने अपने गुस्से का इजहार किया था। कोहली के विकेट पर स्टार स्पोर्ट्स ने भी बयान जारी किया है। जिसमें हर्षित राणा की गेंद को फेयर डिलिवरी और कोहली के विकेट को सही बताया गया है। हालांकि ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्रिकेट एक्सपर्ट और फैंस दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि न्यूज 24 ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की संभावना जताई थी कि कोहली पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ