IPL 2024: विराट कोहली को जुर्माने में कितना देना पड़ेगा पैसा? जानें मैच फीस की पूरी डिटेल

Virat Kohli Match Fee: विराट कोहली पर बीसीसीआई ने भारी जुर्माना लगाया है। उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना ठोका गया है। उन्हें ये सजा अंपायर के साथ बहस करने पर मिली है।

Virat Kohli Fine Match Fee

विराट कोहली पर जुर्माना।

Virat Kohli Match Fee: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (KKR vs RCB) के बीच खेला गया मुकाबला विवादों से भरा रहा। विराट कोहली अपने विकेट के बाद अंपायर से बहस करते नजर आए। इसके लिए उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आइए आपको बताते हैं कि विराट कोहली को हर मैच का कितना पैसा मिलता होगा और उन्हें जुर्माने के तौर पर कितना पैसा भरना होगा।

विज्ञापन

एक मैच के मिलते हैं लगभग 1.07 करोड़ रुपये

विराट कोहली को आरसीबी ने 15 करोड़ में रिटेन किया है। सामान्य तौर पर खिलाड़ी को लीग के कुल मैचों की फीस सैलरी के तौर पर डिवाइड कर दी जाती है। यानी विराट कोहली की प्रति मैच फीस 14 मैचों के हिसाब से लगभग 1.07 करोड़ होगी। हालांकि इसके बाद टीम प्लेऑफ और फाइनल भी खेल सकती है। ऐसे में इसे इस तरह भी डिवाइड किया जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विराट कोहली को लगभग 53.57 लाख रुपये का नुकसान 

विराट कोहली को प्रति मैच फीस 1.07 करोड़ पर 50 प्रतिशत जुर्माने के हिसाब से 53.57 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अब या तो कोहली या फिर उनकी फ्रेंचाइजी इस पैसे का जुर्माना भर सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पर जब आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा था तो उनकी फ्रेंचाइजी ने ये फीस भरी थी।

विज्ञापन

किस तरह दिया जाता है पैसा? 

आईपीएल में खिलाड़ियों को उनका तय पैसा किस्तों में दिया जाता है। कुछ फ्रेंचाइजी 15-65-20 के फॉर्मूले पर पैसे का भुगतान करती हैं। यानी लीग से पहले 15 प्रतिशत, बीच में 65 और बाद में 20 प्रतिशत, वहीं कुछ फ्रेंचाइजी 50-50 प्रतिशत की तर्ज पर भी पैसा देती हैं। यानी लीग से पहले और बाद में इसे दिया जाता है। आपको बता दें कि पंजाब किंग्स के खिलाड़ी सैम कुरेन पर भी इस सीजन 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लग चुका है। आईपीएल में खिलाड़ियों को लेकर सख्त नियम बनाए गए हैं। जिसे फॉलो करना जरूरी है, वर्ना बार-बार अपराध करने पर खिलाड़ी पर बैन भी लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ