IPL 2024: कॉकपिट में पहुंचे युजवेंद्र चहल, पायलट से बोले- 'जहाज तुम्हारा भाई चलाएगा...'

Yuzvendra Chahal Pilot: युजवेंद्र चहल पायलट बने नजर आए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने उनका एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जो क्रिकेट के गलियारों में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चहल कहते हैं- जहाज तुम्हारा भाई चलाएगा…

Yuzvendra Chahal Pilot

Yuzvendra Chahal Pilot

Yuzvendra Chahal Pilot: राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल मैदान और टीम के बीच अपने मस्ती-मजाक के लिए फेमस हैं। वह खुश रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते। यही खासियत उन्हें अलग भी बनाती है। चहल इन दिनों आईपीएल में बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने 6 मैचों में अब तक 11 विकेट चटका दिए हैं। पर्पल कैप चहल के पास आ चुकी है। इस बीच चहल का एक वीडियो क्रिकेट फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह पायलट बनते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

”आज जहाज तुम्हारा भाई चलाएगा”

राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें चहल कॉकपिट में नजर आ रहे हैं। चहल इस दौरान पायलट से कहते हैं- ”आज जहाज तुम्हारा भाई चलाएगा।” इसके बाद चहल का चेहरा पायलट सीट पर नजर आता है। जिसके बैकग्राउंड में गाना चलता है- ”उड़ता ही फिरूं इन हवाओं में कहीं…।” राजस्थान रॉयल्स ने इस मजेदार वीडियो को शेयर कर लिखा- यह आपका कप्तान गा रहा है…

विज्ञापन

”भाई तुम बस विकेट उड़ाओ”

इस मजेदार वीडियो पर फैंस के कई कमेंट आए हैं। एक यूजर ने लिखा- मीम का बहुत सारा मैटेरियल रॉयल्स से आ रहा है। वहीं एक ने लिखा- कृप्या सभी से निवेदन है कि पैराशूट बांधकर छलांग लगाने के लिए तैयार रहें क्योंकि आज चहल भाई आपके पायलट हैं। वहीं एक ने लिखा- भाई तुम बस विकेट उड़ाओ।

विज्ञापन

केकेआर के खिलाफ खेलेंगे अगला मुकाबला

आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में शानदार गेंदबाजी की थी। जिसमें उन्होंने 4 ओवर में महज 11 रन दिए और 3 विकेट चटकाए। इस मैच को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीता था। रॉयल्स का अगला मुकाबला केकेआर के खिलाफ मंगलवार को होगा। जिसमें एक बार फिर चहल की गेंदबाजी का जलवा देखने को मिल सकता है। ये मुकाबला ईडन गार्डंस में खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ