Yuzvendra Chahal Close Relative Death Dhanashree Verma Informs For Nani Demise

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के घर छाया मातम, करीबी के निधन की पत्नी धनश्री ने दी जानकारी

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Close Relative Death: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के घर मातम की खबर सामने आई है। उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की।

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Close Relative Death: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल के लिए शुक्रवार का दिन दुखद रहा है। उनके घर पर मातम छा गया। उनकी पत्नी ने चहल के एक करीबी के निधन की जानकारी शेयर की है। धनश्री ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी शेयर की है। चहल की पत्नी ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि, उनकी नानी का निधन हो गया है। इस पर उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। इसके बाद क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भी इस पर कमेंट किया और ओम शांति लिखते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दुख जताया।

विज्ञापन

किसका हुआ निधन?

धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा,’डियरेस्ट नानी, आप ही थे जिन्होंने मेरा नाम धनश्री रखा था। पहले दिन से मेरा और आपका मां-बेटी, गुरू-शीष्या का रिश्ता रहा। आपने मुझे फैमिली में रहना सिखाया। दोस्त बनाना सिखाया। आपसे ही मैंने क्रिएटिविटी सीखी। आपने मुझे लोगों के प्रति अच्छा व्यवहार करना सिखाया। साथ ही आपने ही हमें बहादुर बनाया।’

विज्ञापन

ऐसी कई बातें धनश्री ने अपने लंबे पोस्ट में लिखीं और कहा कि अब आप नाना जी के साथ आप जाके यूनाइट होंगी। धन्यवाद मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी इंसान बनने के लिए। मैं हमेशा आपको गौरवान्वित करूंगी। आई मिस यू। मेरी प्यारी नानी…..ओम शांति। धनश्री ने अपने इस पोस्ट में अपने नानी और नाना की तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही उन्होंने पहली फोटो में अपना हाथ उनके हाथ में होने वाली तस्वीर डाली। साथ ही इस पोस्ट में उनकी नानी का गाना गाते हुए वीडियो भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रियलिटी शो में दिखीं धनश्री वर्मा

युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा हाल ही में टीवी के एक डांस शो झलक दिखलाजा में नजर आई थीं। वह अभी भी शो का हिस्सा हैं। इस दौरान एक बार उनके पति युजवेंद्र चहल भी टीवी पर उनको सपोर्ट करने पहुंचे थे। पिछले कुछ वक्त पहले धनश्री के पैर में चोट आई थी लेकिन अभी वह ठीक हैं और वह डांस करती अक्सर नजर आती हैं। युजवेंद्र चहल लंबे समय से टीम इंडिया में जगह नहीं बना पा रहे हैं। तो धनश्री जो कि एक डांस एकेडमी भी चलाती हैं अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

विज्ञापन

यह भी देखें-  India Vs England, 4TH Test : Sarfaraz Khan वो महारिकॉर्ड बनाएंगे, जो Sachin – Virat भी नहीं कर पाए

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ