"पिता की तरह बैटिंग करते हैं…", अर्जुन तेंदुलकर को लेकर योगराज सिंह की बेबाक राय

Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे हैं. गोवा की ओर से हिस्सा ले रहे अर्जुन ने अपना आखिरी मैच मुंबई के खिलाफ खेला था, जिसमें वह खासा प्रभावित नहीं कर सके. अब अर्जुन को लेकर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है.

cricket News - 2026-01-02T143729.864
विज्ञापन

Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर फैंस की निगाहें हमेशा टिकी रहती हैं. वह इन दिनों गोवा की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भाग ले रहे हैं. अर्जुन आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से भाग ले चुके हैं. लेकिन वह इस सीजन लखनऊ सुपर जांयट्स की ओर से खेलेंगे. अर्जुन तेंदुलकर पर अब युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है और उन्होंने अर्जुन की बैटिंग की तुलना सचिन तेंदुलकर से भी कर दी है.

योगराज सिंह ने दिया बड़ा बयान

योगराज सिंह ने हाल ही में रविश बिष्ट को इंटरव्यू दिया, जिसमें योगराज ने अर्जुन को लेकर कहा कि आप सिर्फ उसकी गेंदबाजी पर ध्यान दे रहे हैं, आप क्या कर रहे हैं, आखिर हुआ क्या है? इतने सारे कोच हैं, वे क्या कर रहे हैं? अर्जुन मूल रूप से एक बल्लेबाज है. जब वह मेरे पास आया, तो वह मेरे पास लगभग 12-13 दिन तक रहा, मैंने उसका स्वागत किया. सचिन ने उसका ख्याल रखने को कहा, और मैंने उनसे कहा कि चिंता न करें. वह एक बेहतरीन बल्लेबाज है और बिल्कुल अपने पिता की तरह बैटिंग करता है. मैंने सुनिश्चित किया कि वह रोजाना 2-3 घंटे बैटिंग करे और रणजी ट्रॉफी डेब्यू में उसने शतक बनाया. बता दें कि अर्जुन ने साल 2022-23 रणजी सीजन में डेब्यू करते हुए नंबर 7 पर शतक बनाया था.

Advertisment

ऐसा रहा करियर

अर्जुन ने अब तक 22 फर्स्ट क्लास मैच में 48 विकेट लिए हैं, जबकि 620 रन भी बनाए हैं. वहीं 21 लिस्ट A मैच में उन्होंने 25 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है और 146 रन बनाए हैं. इसके अलावा 29 टी-20 मैच में अर्जुन ने 35 विकेट और 189 रन बनाए हैं. अर्जुन फर्स्ट क्लास में 1 शतक और 2 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ