टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ने लिया संन्यास का फैसला, इस दिन खेलेंगे आखिरी मुकाबला 

Cricket Australia: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के साथ द एशेज 2025-26 सीरीज खेल रही है. जिसके आखिरी टेस्ट मैच की फिलहाल तैयारी चल रही है. आखिरी टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास का फैसला कर लिया है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाला 5वां टेस्ट मैच इस स्टार खिलाड़ी का आखिरी मैच होने वाला है.

usman khawaja retirement

usman khawaja retirement

Usman Khawaja Retirement: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सुपरस्टार खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा ने अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया है. उस्मान ने द एशेज के आखिरी और 5वें टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बड़े फैसले के बारे में बताया. उस्मान आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के लिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेलने उतरेंगे. अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ख्वाजा बहुत ही इमोशनल नजर आए. ख्वाजा ने तीनों ही फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला है. 

विज्ञापन

उस्मान ख्वाजा ने संन्यास का लिया फैसला 

ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैं पाकिस्तान का एक गर्वित मुस्लिम लड़का हूं. जिसे बताया गया था कि वह कभी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए नहीं खेलेगा, अब मुझे देखो.’ 

विज्ञापन

ख्वाजा ने संन्यास को लेकर कहा, ‘यह मुश्किल था, मैं बस सबको बताना चाहता था. मैंने टीम के साथियों को उसी समय बताया. मुझे नहीं लगा था कि मैं इमोशनल हो जाऊंगा लेकिन मैं तुरंत रो पड़ा और मुझे खुद को संभालना पड़ा. आखिरकार मैंने खुद को संभाला और जो कहना चाहता था, कह दिया. मैंने कभी नहीं सोचा था कि जब वह रिटायर होंगे तो मैं रोऊंगा, लेकिन मैं तुरंत रो पड़ा. इससे पता चलता है कि यह मेरे लिए क्या मायने रखता है. मेरा सफर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कई क्रिकेटरों से अलग रहा है. वह सारा इमोशन जमा हुआ था.’  

विज्ञापन

शानदार रहा है उस्मान ख्वाजा का करियर  

सलामी बल्लेबाज के तौर पर अधिकतर मुकाबले उस्मान ख्वाजा ने खेला है. ख्वाजा ने अब तक 87 टेस्ट मैच में 43.39 की औसत से 6206 रन बनाए हैं. जिसमें 16 शतक और 28 अर्धशतक शामिल है. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 232 रन रहा है. उस्मान ने 40 वनडे मैच में 42 की औसत से 1554 रन बनाए हैं. जिसमें 2 शतक और 12 अर्धशतक शामिल है. स्ट्राइक रेट इस दौरान 84.09 का रहा है. टी20 में ख्वाजा ने 9 मैचों में 26.77 की औसत से 241 रन जोड़े हैं. इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक जड़ा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ