WWE सुपरस्टार CM Punk के पेट डॉग का निधन, भावुक पोस्ट डाल दी श्रद्धांजलि

CM Punk Dog Larry Died: WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक ने अपने फैंस को बुरी खबर दी. उन्होंने बताया कि उनके पेट डॉग लैरी का निधन हो गया है. 10 साल से लैरी, सीएम पंक के साथ थे और दोनों का रिश्ता काफी गहरा था. लैरी को खोना सीएम पंक के लिए दुखद है और इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट डाला.

CM Punk Pet Died

पंक के पेट डॉग का निधन

CM Punk Dog Larry Died: WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक को फैंस काफी पसंद करते हैं. पंक की तरह ही उनके पेट डॉग लैरी भी फेमस थे. सीएम पंक अपने डॉग के साथ काफी बड़े शोज में नजर आए और उनके डॉग की मर्चेंडाइज भी WWE ने रिलीज की थी. बता दें कि सीएम पंक के इस पेट का निधन हो गया है. 2015 में उन्होंने लैरी को गोद लिया था. 10 साल बाद लैरी ने सीएम पंक और उनकी पत्नी एजे ली का साथ छोड़ दिया है. पंक ने एक भावुक पोस्ट डालते हुए अपने डॉग को याद किया.

विज्ञापन

सीएम पंक ने लैरी को दी श्रद्धांजलि

सीएम पंक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए लैरी के निधन की जानकारी दी. उन्होंने इसी बीच अपने पेट को याद किया और बताया कि वो हमेशा उन्हें याद रखेंगे. उन्होंने कहा, ‘हम जो प्यार दिखाते हैं, उसकी वजह से हमें दुख भी झेलना पड़ता है. लैरी हमारे साथ में था. वो सेफ और खुश था. उन्हें बहुत प्यार मिलता था. हमने उन्हें फरवरी 2015 में बचाया था और उन्होंने हमारा जीवन बदल दिया. मैं बता नहीं पाऊंगा कि मैं उनसे कितना ज्यादा प्यार करता था और वो हमारे जीवन में कितनी खुशी लेकर आए.’

विज्ञापन

सीएम पंक ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘मेरा लिखना या फोटो नहीं डालना उनके साथ न्याय नहीं करेगा. उन्होंने काफी शानदार जीवन व्यतीत किया. उन्होंने ढलता हुआ सूरज देखा. इस तरह के रिश्ते के चलते दिल टूटा है. मैं कुछ नहीं बदलूंगा. उनका निधन हो गया है. हमारा घर शांत है लेकिन हम अभी भी उनके नेकलेस की आवाज सुन पा रहे हैं. वो हमेशा ही मेरे करीब रहेंगे. हम हमेशा उन्हें महसूस करेंगे. हमारे दिल टूट गए हैं. मैं आपसे जल्द ही मिलूंगा. हम आपसे हमेशा प्यार करते रहेंगे.’

विज्ञापन

सीएम पंक ने शेयर की कुछ भावुक तस्वीरें

पोस्ट में सीएम पंक ने सिर्फ मैसेज नहीं लिखा, बल्कि लैरी के साथ अपनी और एजे ली की कुछ खास तस्वीरें भी डाली. उन्होंने लैरी के साथ अपने 10 साल के सफर से जुड़े यादगार पलों को फैंस के साथ शेयर किया. लैरी को एक बार सीएम पंक WWE रिंग में एंट्रेंस के दौरान अपने साथ लेकर आए थे और सभी को ये पल जरूर याद होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ