WWE में Seth Rollins की इंजरी ने बिगाड़ा Roman Reigns का खेल, कंपनी ने रद्द किया बड़ा प्लान

WWE Crown Jewel 2025 में सैथ रॉलिंस को इंजरी का सामना करना पड़ा था. अब लंबे समय तक वह इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे. उनकी वजह से रोमन रेंस को भी भारी नुकसान हुआ है.

WWE - 2025-12-03T091926.288

WWE

Roman Reigns: WWE Crown Jewel 2025 में सैथ रॉलिंस ने कोडी रोड्स को हराया था. इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में रॉलिंस के ऊपर पॉल हेमन, ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने टर्न लिया. बाद में पता चला कि रॉलिंस शोल्डर इंजरी की वजह से एक्शन से बाहर हो गए हैं. उन्होंने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी छोड़ दी. WWE ने रॉलिंस को रेसलमेनिया 41 से तगड़ा पुश दिया था. उनके लिए आगे भी कई प्लान बनाए गए थे. रोमन रेंस के साथ भी उनकी राइवलरी होनी थी, जिसे मजबूरी में रद्द करना पड़ा. इसे लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस की वजह से रोमन रेंस को लगा झटका

Self Made Pro पॉडकास्ट ने रोमन रेंस को लेकर बनाए गए प्लान का खुलासा किया गया है. कहा गया है कि WWE ने सैथ रॉलिंस और रोमन के बीच तगड़ी राइवलरी की योजना बनाई थी. पहले रोमन का मुकाबला ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर से तय किया गया था. इन दोनों को हराने के बाद रॉलिंस के खिलाफ रोमन को जाना था. ट्राइबल चीफ को रॉयल रंबल 2026 का विजेता भी बनना था. रॉलिंस की इंजरी की वजह रेंस के लिए बनाए गए प्लान को कंपनी ने रद्द कर दिया.

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक,”WWE के प्लान के अनुसार रोमन रेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर रेसलमेनिया में सैथ रॉलिंस का सामना करेंगे. वहां पर रॉलिंस को हराकर रोमन वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम करेंगे. इसके बाद सैथ के ऊपर ब्रॉन ब्रेकर टर्न लेंगे. बाद में रेंस और ब्रेकर की राइवलरी शुरू होगी जो समरस्लैम 2026 तक चलेगी”. आपको बता दें अब रॉलिंस की वापसी अगले साल रेसलमेनिया से पहले होना काफी मुश्किल है. हाल ही में खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच?

Survivor Series 2025 में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में रोमन रेंस और उनके साथियों को द विज़न ग्रुप के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. मुकाबले के बाद रोमन और कोडी रोड्स के बीच तनाव देखने को मिला. रेंस ने कहा कि अंतिम बार उन्होंने रोड्स के साथ टीम में काम किया है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WrestleMania 42 में रोमन की टक्कर कोडी के साथ हो सकती है. आपको बता दें इन दोनों स्टार्स के बीच पहले भी दो मुकाबले हो चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ