Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस एक-दूसरे कट्टर दुश्मन हैं. दोनों ने 2012 में साथ द शील्ड ग्रुप के जरिए मेन रोस्टर में डेब्यू किया था. इनके साथ डीन एंब्रोज भी थे. 2014 में रॉलिंस की धोखे की वजह से ग्रुप टूट गया था. रेंस और रॉलिंस अब कंपनी के बड़े स्टार बन चुके हैं. रेंस ने अगस्त 2020 में हील टर्न लिया था और इसके बाद तो उनका करियर बदल गया. खैर रॉलिंस का दिल इस बार रेंस के लिए पिघला है. उन्होंने रेंस के करियर पर बात करते हुए बड़ा बयान दिया है.
WWE स्टार सैथ रॉलिंस ने क्या कहा?
सैथ रॉलिंस इंजरी की वजह से मौजूदा समय में एक्शन से बाहर चल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने Club Shay Shay को अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने रोमन रेंस के करियर को लेकर कहा, “जब रोमन रेंस ने 2020 में हील टर्न लिया तो उनके लिए सब कुछ बदल गया. वो बहुत ज्यादा सहज हो गए. वो अपने कैरेक्टर और ईमानदारी के साथ सभी के सामने आए. रेंस को बड़ा स्टा बनने का मौका मिला. हर कोई उन्हें बेबीफेस रूप में देखना चाहता था क्योंकि उन्होंने हील के रूप में अच्छा काम किया था. अब वो WWE के सबसे बड़े स्टार बनने में कामयाब रहे हैं. फैंस ने ऐसा किया. उन्होंने इतने लंबे समय तक लगातार रेंस को एक्नॉलेज किया और उन्हें बेबीफेस बनने पर मजबूर किया”.
ये भी पढ़ें:-‘मैंने खुद Brock Lesnar से सुप्लेक्स मारने का निवेदन किया’, 30 साल के WWE रेसलर का चौंकाने वाला खुलासा
रोमन रेंस को 2026 की शुरुआत में मिली सफलता
2025 में रोमन रेंस की बुकिंग ज्यादा खास नहीं रही. सात मुकाबले उन्होंने लड़े. रेंस को चार में हार का सामना करना पड़ा. 2026 की शुरुआत उनके लिए धमाकेदार अंदाज में हुई है. 31 जनवरी को सऊदी अरब में रॉयल रंबल इवेंट का आयोजन हुआ था. शो में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में रेंस को सफलता मिली. उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार रंबल मैच जीता. रेंस ने गुंथर को मैच के अंत में एलिमिनेट किया था.
ये भी पढ़ें:-The Undertaker लाइटें बंद होने के बाद अचानक WWE रिंग में कैसे आ जाते हैं? देखें खास Video
संबंधित खबरें
भारतीय रेसलर ने रोमन के Crown Jewel में होने वाले मैच का नतीजा किया लीक
8 hrs agoRoman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट
1 day agoWWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा
1 day agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
2 days agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
2 days agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
3 days agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
3 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
5 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
8 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines