Rhea Ripley: WWE में रिया रिप्ली अपना बड़ा नाम बना चुकी हैं. पिछले कुछ साल उनके लिए शानदार रहे हैं. विमेंस रोस्टर में WWE द्वारा सबसे ज्यादा सैलरी भी उन्हें दी जाती है. इससे आप उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते हैं. रिप्ली का शरीर काफी मजबूत है. वह लगातार अपनी बॉडी पर काम करती रहती हैं. उन्होंने अपने पूरे शरीर में टैटू बनाए हुए हैं. आए दिन वह इनमें भी बदलाव करती रहती हैं. खैर रिया ने अब अपनी चेस्ट पर नया टैटू बनाया है. लाइव स्ट्रीम के जरिए उन्होंने इसे सभी को दिखाया.
WWE स्टार रिया रिप्ली का नया टैटू
रिया रिप्ली WWE में सबसे लोकप्रिय स्टार्स में से एक बन गई हैं. कई बार उन्होंने विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप भी हासिल कर ली है. इस कारण से फैंस की नजरें उनके ऊपर बनी रहती हैं. WWE द्वारा भी समय-समय पर उन्हें तगड़ा पुश दिया जाता है. फैंस का हर जगह उन्हें तगड़ा समर्थन मिलता है. लाइव स्ट्रीम पर इस बार अपने पति बडी मैथ्यूज के साथ रिप्ली नज़र आईं. रिया ने वहां पर अपनी चेस्ट में बनाया हुआ नया टैटू दिखाया. सोशल मीडिया पर फैंस रिया के टैटू की खूब तारीफ कर रहे हैं. रिया का यह टैटू बहुत ही खास लग रहा है. Raw के आगामी एपिसोड में जब वह एंट्री करेंगी तो सभी की नज़र उनके टैटू पर ही पहले रहेगी.
रिया रिप्ली का WWE में अगला कदम क्या होगा?
रिया रिप्ली ने इस साल की शुरुआत में लिव मॉर्गन को हराकर विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. उनका टाइटल रन ज्यादा नहीं चल पाया. मार्च में इयो स्काई ने उन्हें मात देकर टाइटल अपने नाम किया. इसके बाद से अभी तक लगातार रिप्ली ने चैंपियनशिप चेज की है लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. Evolution और SummerSlam में भी उन्हें मौका मिला था लेकिन मामला खराब ही रहा. अभी भी वह इससे पीछे हटने वाली नहीं हैं. मौजूदा चैंपियन नेओमी के ऊपर उन्होंने अपनी नज़र बनाई हुई हैं. मौका मिलते ही वह उन्हें चुनौती जरूर देंगी. कुछ समय से रिप्ली के हील टर्न की बातें भी चल रही हैं. आगे जाकर रिप्ली विलन बनकर सभी को चौंका सकती हैं.