WWE में Seth Rollins-Becky Lynch की मदद के लिए सामने आया 7 फुट 3 इंच का रेसलर, तुरंत कॉल करने का दिया आदेश

WWE में कुछ हफ्ते पहले सैथ रॉलिंस को बड़ा धोखा मिला था. ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने उनके ऊपर हमला कर दिया था. बैकी लिंच ने भी पॉल हेमन को धमकी दी है. खैर रॉलिंस और बैकी मदद के लिए अब एक विशालकाय रेसलर ने हुंकार भरी है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE - 2025-10-27T115853.757

WWE

Seth Rollins And Becky Lynch: WWE में हाल ही में 13 अक्टूबर को हुआ Raw का एपिसोड बहुत ही जबरदस्त रहा था. मेन इवेंट में हुए धमाकेदार मैच के बाद ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड और पॉल हेमन ने अपनी लीडर सैथ रॉलिंस को धोखा दे दिया. ब्रेकर ने रॉलिंस को स्पीयर और रीड ने सुनामी मूव लगाया. हालांकि, बाद में बैकी लिंच ने पॉल हेमन को बताया कि रॉलिंस की वापसी के बाद उन्हें बुरे परिणाम भुगतने होंगे. खैर एक सुपरस्टार ने अब बैकी और रॉलिंस को खास संदेश दिया है. उनका कहना है कि वह रीड और ब्रेकर के खिलाफ उनकी मदद के लिए कभी भी तैयार रहेंगे.

विज्ञापन

WWE सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान

सैथ रॉलिंस को इंजरी का सामना भी करना पड़ा है. उनकी शोल्डर सर्जरी भी होने वाली है. उन्होंने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी छोड़ दी है. रॉलिंस जब वापसी करेंगे तो वह पॉल हेमन ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर से बदला जरूर लेंगे. इसके लिए उन्हें कुछ साथियों की जरूरत पड़ेगी. बैकी लिंच उनके साथ रहेंगी लेकिन यह काफी नहीं होगा.

विज्ञापन

हाल ही में TMZ Sports को 7 फुट 3 इंच के ओमोस ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच को मिले धोखे पर अपनी बात रखी. ओमोस ने मदद की पेशकश करते हुए कहा,”आप मुझे कभी भी कॉल कर सकते हैं. मेरी सेवाएं उपलब्ध हैं. मैं काम करने के लिए तैयार हूं. जब भी आपको हमारी मदद और सेवाओं की जरूरत हो, आप ओमोस प्रोटेक्शन एजेंसी को कॉल कर सकते हैं. हम आपकी मदद के लिए मौजूद रहेंगे”.

विज्ञापन

ओमोस को ट्रिपल एच ने नहीं दिया पुश

ओमोस पिछले साल अप्रैल के बाद से अभी तक WWE रिंग में नज़र नहीं आए हैं. फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. विंस मैकमैहन के एरा में ओमोस को अच्छी सफलता मिली थी. एजे स्टाइल्स के साथ उन्होंने टैग टीम टीम चैंपियनशिप जीती. ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज का उन्होंने रेसलमेनिया में सामना किया. ट्रिपल एच के एरा में अभी तक ओमोस फिसड्डी साबित हुए हैं. देखना होगा कि उनकी वापसी अब कब हो पाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ