WWE दिग्गज John Cena के हील रन का फेमस यूट्यूबर ने उड़ाया मजाक, Clash in Paris 2025 में होगी दोनों के बीच टक्कर

WWE दिग्गज जॉन सीना ने कुछ हफ्ते पहले बेबीफेस टर्न लिया. उनके हील रन से ज्यादा लोग खुश नहीं है. अब एक फेमस स्टार ने उन्हें लेकर खास बयान दिया है.

CENA (18)

WWE

John Cena: WWE Elimination Chamber 2025 में जॉन सीना ने द रॉक के इशारे पर कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. उन्होंने इसके बाद रेसलमेनिया 41 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप भी हासिल की. SummerSlam से पहले SmackDown के एपिसोड में सीना बेबीफेस बन गए. कई लोग सीना के हील रन से खुश नहीं हैं, जिनमें एक नाम फेमस यूट्यूबर और रेसलर लोगन पॉल भी हैं. पॉल ने इस बार सीना के ऊपर निशाना साधा है.

विज्ञापन

WWE सुपरस्टार लोगन पॉल ने क्या कहा?

Impaulsive पॉडकास्ट पर बात करते हुए लोगन पॉल ने कहा कि जॉन सीना के बेबीफेस बनने से वह निराश हैं. पॉल के अनुसार,”मैं जॉन सीना से थोड़ा निराश हूं, एक फैन और एक ऐसे इंसान के रूप में जो उन्हें जानता है. मैंने उन्हें हील बनते देखा और कहा कि आपका स्वागत है. आप बस खुद बने रहिए और लोग आपको उसी रूप में स्वीकार करेंगे. सीना का फिर से बेबीफेस बन जाना, मुझे लगता है कि वह बाहरी मान्यता चाहते हैं. मुझे लगता है कि जैसे हम एक मिडलाइफ क्राइसिस को लाइव होते हुए देख रहे हैं. मुझे जॉन सीना बहुत पसंद थे. हमारे पास टैग था. मुझे उनके साथ थोड़ा काम करने का मौका मिला. मैंने जाना की वह असल में कैसे हैं. सीना को हील की राह पर ही चलना चाहिए था”.

विज्ञापन

WWE Clash in Paris 2025 में होगा बड़ा मैच

Clash in Paris 2025 का आयोजन 31 अगस्त को होने वाला है. इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. जॉन सीना भी वहां पर एक्शन में नज़र आएंगे. सीना का मुकाबला लोगन पॉल के साथ होगा. दोनों के बीच पहली बार वन-ऑन-वन मुकाबला होने जा रहा है. कुछ महीने पहले सीना और पॉल ने टैग टीम मैच में साथ में काम किया था. लोगन के करियर का यह सबसे बड़ा मैच होगा. उन्होंने उम्मीद नहीं की होगी कि इतनी जल्दी उन्हें सीना के खिलाफ मैच मिल जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ