Logan Paul: WWE में लोगन पॉल एक रेसलर के रूप में अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. वह यूट्यूब की दुनिया में भी फेमस हैं. WWE में उन्हें हमेशा तगड़ा पुश मिला. रोमन रेंस के साथ भी उनका मुकाबला हो चुका है. मौजूदा समय में भी बतौर हील उनका काम सभी को पसंद आ रहा है. खैर अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है. पॉल शादी के बंधन में बंध चुके हैं. सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी मिली है और इस पल का इंतजार सभी लंबे समय से कर रहे थे.
WWE स्टार लोगन पॉल ने रचाई शादी
लोगन पॉल ने अपने करियर में एक और बड़ा कदम उठा लिया है. अब वह ऑफिशियल तौर पर पति बन चुके हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी लॉन्ग-टर्म पार्टनर नीना अगडाल से शादी कर ली है. आपको बता दें पॉल 30 और नीना 33 साल की हैं. 15 अगस्त को इटली के लेक कोमो में दोनों ने शादी की. इनकी शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए. लोगन पॉल के भाई जेक पॉल ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा कीं. पॉल और नीना की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है. पॉल ने काली ड्रेस पैंट के ऊपर काली बो टाई और सफेद शूट पहना था. वहीं उनकी पार्टनर ने लेस वेडिंग ड्रेस पहनी थी. पॉल और नीना ने 2023 में सगाई की थी और इसके दो साल बाद शादी करने का फैसला लिया.
WWE Clash in Paris 2025 में होगा बड़ा मैच
Clash in Paris 2025 का आयोजन 31 अगस्त को फ्रांस में होगा. इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. WWE ने कुछ मैचों का ऐलान कर दिया है. लोगन पॉल भी वहां पर एक्शन में दिखाई देंगे. उनका दिग्गज जॉन सीना के साथ मुकाबला होगा. दोनों के बीच फर्स्ट टाइम एवर मैच होने वाला है. कुछ महीने पहले पॉल और सीना ने साथ में टैग टीम मैच में काम किया था लेकिन अब दोनों एक-दूसरे के दुश्मन बन गए हैं. पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में इनके बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया था.