Drew McIntyre: WWE में ड्रू मैकइंटायर का बड़ा नाम है. 2020 के बाद से अभी तक उन्होंने बढ़िया काम किया है. समय-समय पर उन्हें तगड़ा पुश भी दिया गया. खैर आप सभी जानते हैं कि मैकइंटायर क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं. खासतौर पर वो भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत पसंद करते हैं. कुछ बड़े मौकों पर उन्होंने टीम का समर्थन भी किया है. एक बार फिर मैकइंटायर ने फैंस का दिल जीत लिया है. इस बार वो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की टी-शर्ट पहनकर जिम में पसीना बहा रहे हैं.

WWE स्टार ड्रू मैकइंटायर ने किया वैभव सूर्यवंशी का समर्थन

भारत में इस समय IPL 2026 की धूम मची हुई है. रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने गुजरात को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. बहुत जल्द राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा. आप जानते हैं कि वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान की तरफ से खेलते हुए खूब तबाही मचाई हुई है. वो 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं. 15 साल की उम्र में पूरी दुनिया में वो छा गए हैं. खैर एलिमिनेटर मैच से पहले ड्रू मैकइंटायर ने सूर्यवंशी का हौसला बढ़ाया है. मैकइंटायर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो जिम में वर्कआउट कर रहे हैं. उन्होंने सूर्यवंशी की टी-शर्ट जर्सी नंबर 03 पहनी हुई है. मैकइंटायर इसके जरिए भारतीय क्रिकेटर को अपना समर्थन दे रहे हैं. मैकइंटायर का ये वीडियो इंटरनेट पर भी खूब वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

target="_blank" rel="noreferrer noopener"> target="_blank" rel="noreferrer noopener"> target="_blank" rel="noreferrer noopener">

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: WWE Clash in Italy 2026 के पहले घंटे में होने वाले 2 मैचों का ऐलान, जानिए Roman Reigns का कब होगा मुकाबला?

---विज्ञापन---

मैकइंटायर ने कुछ दिन पहले पहनी थी बुमराह की टी-शर्ट

ड्रू मैकइंटायर कुछ दिन पहले भी इंटरनेट पर छाए हुए थे. वो जसप्रीत बुमराह की टी-शर्ट पहनकर एक्सरसाइज कर रहे थे. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया था. मैकइंटायर ने कैप्शन में लिखा, “मैं बाइसेप्स बना रहा हूं. गो बूम". मैकइंटायर के इस वीडियो ने भी सभी का दिल जीता था. फिलहाल मैकइंटायर रेसलमेनिया 42 के बाद से एक्शन से बाहर चल रहे हैं. देखना होगा कि रिंग में उनकी वापसी कब होती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Triple H की वो 5 गलतियां जिसने इस हफ्ते के WWE Raw एपिसोड का कर दिया ‘बेड़ागर्क’!

---विज्ञापन---