WWE SmackDown before Money in the Bank: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. शो में बड़े मैच और सैगमेंट देखने को मिले. सबसे बड़ी बात है कि ये मनी इन द बैंक से पहले ब्लू ब्रांड का अंतिम शो था. कंपनी के सभी टॉप रेसलर्स ने अपने एक्शन से दिल जीता. शो में कुछ बड़े मुकाबले भी रखे गए थे. सभी स्टोरीलाइन्स को मजेदार अंदाज में आगे बढ़ाया गया. वुमेंस डिवीजन ने भी अपने काम से सभी का दिल जीता. आइए आपको बताते हैं कि शो में इस बार क्या-क्या हुआ.
सीएम पंक का सैगमेंट
सीएम पंक ने शो की शुरुआत की. उनका फैंस ने स्वागत किया. उन्होंने लैडर मैच को लेकर बात की. पंक ने कहा कि वो मुकाबले जीतकर ब्रीफकेस अपने नाम करेंगे. उन्होंने अपने विरोधियों को चेतावनी दी. ककेविन ओवेंस भी वहां पर आए. उन्होंने साफ कर दिया कि वो लैडर मैच अपने नाम करेंगे. उन्होंने पंक को उनसे दूर रहने के लिए कहा. दोनों ने एक-दूसरे की जमकर बेइज्जती की. सैमी ज़ेन आए. उन्होंने खुद की तारीफ की. सैमी ने कहा कि कोई भी लैडर मैच जीते लेकिन वो ही चैंपियन रहेंगे.
ये भी पढ़ें: WWE दिग्गज की खतरनाक वापसी और फैंस को मिलेंगे 2 नए चैंपियन, जानिए SmackDown में इस हफ्ते क्या होगा?
टैग टीम मैच
टिफनी स्ट्रेटन, जेसी ज़ेन और लैश लीजेंड का मुकाबला सोल रुका, रॉक्सन परेज और लोलो वाइस के साथ हुआ. ये सभी वुमेंस लैडर मैच का हिस्सा भी हैं. सभी ने अपने एक्शन से खूब दिल जीता. अंत में टिफनी, जेसी और लीजेंड ने मुकाबला अपने नाम किया. मैच के बाद भी इन सभी के बीच ब्रॉल देखन को मिला.
शो में एमएफटी का मुकाबला वॉर रेडर्स के साथ हुआ. चारों स्टार्स ने एक-दूसरे के ऊपर तगड़े मूव्स लगाए.
एमएफटी ने मुकाबला अपने नाम किया. मैच के बाद शिंस्के नाकामुरा और कयोकी भी वहां पर आए. इनके बीच तगड़ा पंगा देखने को मिला.
द मिज़ और किट विल्सन का सैगमेंट
द मिज़ और किट विल्सन ने खुद की तारीफ की. तुरंत ही वहां पर कोडी रोड्स आ गए. रोड्स ने दोनों के ऊपर हमला किया. कोडी ने इसके बाद रैंडी के बारे में बात की. उन्होंने रैंडी को वहां पर आने के लिए कहा. कोडी काफी गुस्से में थे. उन्होंने कहा कि वो रैंडी की हालत खराब करना चाहते हैं. उन्होंने जनरल मैनेजर को भी ये बात कही. कोडी ने रैंडी के लिए कुछ गलत शब्दों का प्रयोग भी किया.
गुंथर का मुकाबला
गुंथर का मुकाबला शो में डेनहाउजेन के साथ हुआ. दोनों ने बढ़िया मैच दिया. गुंथर का दबदबा देखने को मिला. इस मुकाबले में फिन बैलर ने भी दखलअंदाजी की. उन्होंने गुंथर के ऊपर हमला किया. बैलर ने डेनहाउजेन की मदद की. मुकाबला उनकी वजह से रद्द हो गया. मैच खत्म होने के बाद गुंथर ने बैलर के ऊपर जानलेवा हमला कर उनकी हालत खराब कर दी.
वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच
फॉलन हेनली और लैने रेड ने एलेक्सा और टैटम पैक्सले के खिलाफ वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की. इन सभी स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. हेनली और रेड की केमिस्ट्री हमेशा की तरह शानदार रही. मुकाबले में दोनों स्टार्स को तगड़ा झटका लगा. एलेक्सा ने मैच के अंतिम पलों में बढ़िया काम किया. उन्होंने पैक्सले के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर ली. रेड और हेनली के टाइटल रन का अंत हो गया.
मेन इवेंट
मेन इवेंट में ब्रॉन ब्रेकर का मुकाबला ट्रिक विलियम्स के साथ हुआ. इस मैच में द विज़न के अन्य सदस्यों ने भी दखलअंदाजी की. ऑस्टिन थ्योरी की वजह से मैच रद्द हो गया. मैच के बाद ब्रेकर और थ्योरी ने विलियम्स के ऊपर हमला किया. उन्हें बचाने के लिए एवंस आए. एवंस ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए. विज़न ने उनका हाल भी खराब कर दिया. पेंटा ने एंट्री की. उन्होंने कुछ मूव्स लगाए. अंत में ब्रॉन्सन रीड आए. इसके बाद विज़न ग्रुप का दबदबा देखने को मिला.
ये भी पढ़ें: WWE Money in the Bank 2026 के 5 मैचों के संभावित नतीजे लीक, Roman Reigns के फैंस के लिए अच्छी खबर
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
1 day agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
1 day agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
3 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
4 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
5 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
5 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
6 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
10 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
10 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines