अगले हफ्ते होने वाले WWE SmackDown के नतीजे हुए लीक, फैंस को मिला नया चैंपियन और मेन इवेंट में मची तबाही

WWE ने अगले हफ्ते SmackDown के शो को पहले से ही रिकॉर्ड कर लिया है. इसमें होने वाले मैच के नतीजे और सैगमेंट्स की जानकारी मिल गई है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE SmackDown को लेकर बड़ा खुलासा

SmackDown: WWE का हॉलीडे सीजन शुरू हो गया है. इस वजह से आगामी 22 दिसंबर को होने वाले Raw और 26 दिसंबर को होने वाले SmackDown को पहले ही रिकॉर्ड कर लिया गया है. सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आ गई हैं. क्रिसमस के कारण कंपनी द्वारा हर साल ये फैसला लिया जाता है. अब सीधे 29 दिसंबर को होने वाला Raw का एपिसोड लाइव आएगा. अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड का शो भी धमाकेदार होने वाला है. रिकॉर्ड के बावजूद कंपनी ने शो को बढ़िया बनाने की पूरी कोशिश की है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

SmackDown के अगले हफ्ते के टेप एपिसोड के रिजल्ट्स इस प्रकार हैं:

-) SmackDown की शुरुआत जो हेंड्री ने की. उन्होंने एक कॉन्सर्ट का आयोजन किया. ओटिस वहां पर सांता क्लॉज के बनकर और अकीरा टोजावा खरगोश के शूट में नज़र आए. हेंड्री ने द मिज़ का मजाक बनाया. गुस्से में आकर मिज़ ने दखलअंदाजी की. दोनों के बीच ब्रॉल हुआ.

विज्ञापन

-) जो हेंड्री ने स्ट्रीट फाइट मैच में द मिज़ को मात दी. मुकाबले में किसी ने खरगोश बनकर दखलअंदाजी की. बाद में पता चला कि वो आर-ट्रुथ हैं.

-) शार्लेट फ्लेयर ने शानदार मुकाबले में लैश लीजेंड को हराया.

विज्ञापन

-) विमेंस चैंपियन जेड कार्गिल और मीचीन ने बैकस्टेज सैगमेंट में एक-दूसरे को चुनौती दी.

-) कार्मेलो हेज ने इल्जा ड्रेगनोव को हराकर यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की. मैच के बाद इल्जा ने हेज की तारीफ की और उनका हाथ ऊपर उठाया.

विज्ञापन

-) जूलिया और कियाना जेम्स ने चेल्सी ग्रीन और एल्बा फायर को हराया. जूलिया ने चैंपियन ग्रीन को पिन किया.

-) ड्रू मैकइंटायर ने ब्लू ब्रांड में वापसी की. उन्होंने रेफरी के ऊपर आरोप लगाए. साथ ही साथ कोडी रोड्स द्वारा घर पर किए गए हमले पर नाराजगी जताई. ऐलान किया गया कि रोड्स और मैकइंटायर के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए 9 जनवरी 2025 को मैच होगा. दोनों के बीच थ्री स्टेजेस ऑफ हेल मैच होगा. मैकइंटायर ने कोडी के पिता के ऊपर निशाना साधा. अंत में दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ