WWE Raw के इस हफ्ते के भयंकर एपिसोड में क्या-क्या हुआ? देखें रिजल्ट्स

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड धमाकेदार रहा. फैंस को धमाकेदार चीजें देखने को मिलीं. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने शो में एंट्री नहीं की. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड में कौन-कौन से मुकाबले हुए.

WWE

WWE Raw रिजल्ट्स (Photo: WWE.com)

WWE Raw Results: WWE में SummerSlam 2026 की तैयारी चल रही है. अभी तक 9 मैचों का ऐलान किया जा चुका है. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर सहित बड़े रेसलर्स एक्शन के लिए तैयार हैं. खैर अब वीकली एपिसोड पर भी सभी की नजरें टिकी हैं. Raw का इस हफ्ते का एपिसोड धमाकेदार रहा. बड़े मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को नहीं मिले. हालांकि, शो में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर नज़र नहीं आए. अगले हफ्ते दोनों की एंट्री होने वाली है. अन्य रेसलर्स ने रेड ब्रांड में अपने काम से दर्शकों की वाहवाही लूटी. आइए आपको बताते हैं कि शो में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ था.

विज्ञापन

WWE Raw के नतीजे

-शो की शुरुआत टैग टीम मैच से हुई. ड्रेगन ली और जे’वॉन एवंस का मुकाबला ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन ब्रेकर के साथ हुआ. लोगन पॉल और मैक्सिकन डुप्री ने भी मैच में दखल दिया. ब्रेकर ने स्पीयर से अंत में मुकाबला जीता.. मैच के बाद भी एक्शन जारी रहा. एवंस को बचाने के लिए ओटिस और टोजावा ने एंट्री की. ब्रेकर ने इन दोनों को भी पीट दिया.

विज्ञापन

-डेनहाउजेन ने जजमेंट डे के ऊपर गुस्सा निकाला. जजमेंड ने उनके ऊपर अटैक किया. जो हेंड्री ने आकर डेनहाउजेन को बचाया.

-ब्रॉक लैसनर के दुश्मन ओबा फेमी का मैच जेडी मैकडॉना के साथ हुआ. ये मैच ज्यादा लंबा नहीं चला. फेमी ने मैकडॉना का बुरा हाल कर मैच जीत लिया. फेमी ने लैसनर को भी धमकी दी.

विज्ञापन

-सोलो सिकोआ ने सैथ रॉलिंस को ऑफर दिया. सिकोआ ने कहा कि वो रोमन रेंस के खिलाफ रॉलिंस की मदद करना चाहते हैं. रॉलिंस ने कहा कि वो सोचकर बताएंगे. जेकब फाटू आए. सिकोआ वहां से चले गए. रॉलिंस ने फाटू को सुपरकिक मारी.

-रुसेव और ईथन पेज का मैच पेंटा और चैड गेबल के साथ हुआ. मुकाबले में धमाकेदार एक्शन देखने को मिला. अंत में गेबल ने रुसेव को एंकल लॉक में फंसाया और मैच जीत लिया.

विज्ञापन

-जो हेंड्री का मुकाबला डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ हुआ. मैच में इयो स्काई और डेनहाउजेन भी आए. स्काई ने लिव मॉर्गन को निशाना बनाया. वहीं डेनहाउजेन ने मिस्टीरियो का ध्यान भटकाया. हेंड्री ने मुकाले में जीत हासिल की.

-मेन इवेंट में एलए नाइट और जेकब फाटू का मैच हुआ. इस मैच में द उसोज़, जेकब फाटू, सोलो सिकोआ और रॉयस कीज ने दखलअंदाजी की. फाटू ने मुकाबला जीता. मैच के बाद द ब्लडलाइन ने अपने विरोधियों का बुरा हाल किया. खासतौर पर रोमन रेंस के भाई द उसोज़ ने डबल सुपरकिक से बवाल मचाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ