The Great Khali and Big Show: WWE में द ग्रेट खली और बिग शो का बहुत बड़ा नाम रहा. दोनों ने अपनी ताकत से विरोधियों को पस्त किया. बिग शो WWE के सबसे भारी-भरकम रेसलर्स में से एक रहे हैं. वहीं खली ने अपनी हाइट से जलवा बिखेरा. इन दोनों की राइवलरी भी रही थी. दोनों के बीच तगड़े मुकाबले भी हुए, जिन्हें फैंस आज भी याद करते हैं. खैर इस बार फैंस को एक खास पल देखने को मिला है. दोनों दिग्गजों को रीयूनियन एक शो में हुआ. खली ने इंस्टाग्राम पर धमाकेदार वीडियो पोस्ट किया.
एक साथ नज़र आए WWE दिग्गज द ग्रेट खली और बिग शो
द ग्रेट खली का 2006 से 2014 तक WWE में करियर शानदार रहा. अंडरटेकर, जॉन सीना और बिग शो जैसे दिग्गजों को साथ उनकी राइवलरी रही. कुछ साल पहले उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था. खली इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहते हैं. हाल ही में Niagara Falls Comic Con इवेंट का आयोजन कनाडा में हुआ, जिसमें दुनिया के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी ने शिरकत की. खली और बिग शो का रीयूनियन वहीं पर हुआ. दोनों एक-दूसरे से मिलकर बहुत खुश हुए. दिग्गजों ने साथ में धमाकेदार तस्वीर भी ली. दोनों ने आपस में कुछ बातें भी कीं. खली के इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: WWE में कौन सा रेसलर है वैभव सूर्यवंशी का सबसे बड़ा फैन? IPL 2026 के फाइनल से पहले लुटाया था प्यार
द ग्रेट खली और बिग शो की रही राइवलरी
2008 में द ग्रेट खली और बिग शो की तगड़ी राइवलरी रही थी. Backlash में दोनों ने शानदार मैच दिया था. खली और बिग शो ने फैंस को शानदार मैच दिया. दोनों ने रिंग में खूब हदें पार कीं. अंत में बिग शो ने खली को चोकस्लैम लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की. खली और बिग शो के इस मुकाबले को आज भी याद किया जाता है. बिग शो कुछ सालों से AEW में काम कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: WWE में Roman Reigns के भाई की शर्मनाक हरकत, इटली के झंडे का किया अपमान, भड़के फैंस ने जमकर की नारेबाजी
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines