WWE में Roman Reigns के भाई की शर्मनाक हरकत, इटली के झंडे का किया अपमान, भड़के फैंस ने जमकर की नारेबाजी

WWE SmackDown स्टार सोलो सिकोआ ने इस बार लाइव इवेंट में घटिया हरकत की है. उन्हें देखकर फैंस भी गुस्सा हो गए थे. इससे सिकोआ को आगे जाकर नुकसान हो सकता है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या किया.

WWE

WWE स्टार की गलत हरकत

Solo Sikoa: WWE का यूरोप दौरा जारी है. लगातार लाइव इवेंट्स का आयोजन किया जा रहा है. फैंस अपने चहेते स्टार्स को खूब चीयर कर रहे हैं. SmackDown में इस समय सोलो सिकोआ सबसे बड़े हील के रूप में काम कर रहे हैं. वो MFT के लीडर हैं. पूर्व ट्राइबल चीफ सिकोआ ने इस बार एक घटिया हरकत की है, जिसके बाद उन्हें दर्शकों का खूब विरोध सहना पड़ा. सिकोआ से किसी ने इस चीज की उम्मीद भी नहीं की होगी. उनकी वजह से कंपनी को नुकसान भी हो सकता है.

विज्ञापन

WWE स्टार सोलो सिकोआ ने किया गलत काम

रोम में हाल ही में WWE का लाइव इवेंट हुआ. वहां पर रोमन रेंस के कजिन भाई सोलो सिकोआ का मुकाबला डेमियन प्रीस्ट से हुआ. मैच के दौरान सिकोआ ने इटली के झंडे के साथ खिलवाड़ किया. सिकोआ ने झंडे से पहले अपने पैर रगड़े और इसके बाद उसे तौलिए की तरह ओढ़ा. दर्शकों को ये चीज बिल्कुल भी सही नहीं लगी. उन्होंने सिकोआ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें ताने मारे. इसका पूरा फायदा प्रीस्ट ने उठाया. प्रीस्ट ने सिकोआ को जबरदस्त किक मारकर धराशाई कर दिया. सिकोआ के इस गंदे काम से जरूर फैंस निराश हुए होंगे. आगे जाकर कंपनी भी उनके ऊपर कार्रवाई कर सकती है.

विज्ञापन

WWE SmackDown में सोलो सिकोआ का बवाल

SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में सोलो सिकोआ ने खूब बवाल मचाया. वो रॉयस कीज के पीछे पड़े हुए हैं. वो अपने MFT ग्रुप में उन्हें शामिल करना चाहते हैं. कीज को टाला टोंगा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. बाद में सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके ऊपर हमला किया. बाद में बैकस्टेज सिकोआ ने कीज को खूब समझाने की कोशिश की. अब देखना होगा कि आगे जाकर कीज क्या फैसला लेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ