WWE दिग्गज की AEW में 'शर्मनाक' हार, सिर्फ 34 दिनों में ही वर्ल्ड चैंपियनशिप गंवाकर कटाई नाक

AEW के Worlds End इवेंट का अंत हो गया है. मेन इवेंट में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चार स्टार्स के बीच खतरनाक मैच हुआ. वहां पर एक WWE दिग्गज को बड़ा झटका लगा है. उन्हें अपना टाइटल गंवाना पड़ा.

WWE

WWE दिग्गज को लगा झटका

Worlds End: AEW के Worlds End इवेंट का सफल समापन हो गया है. फैंस को वहां पर तगड़े मुकाबले देखने को मिले. WWE दिग्गज समाओ जो को इस बार बड़ा झटका लगा है. उन्हें अपनी AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप गंवानी पड़ी है. एमजेएफ अब AEW के नए चैंपियन बन गए हैं. एमजेएफ ने एक खतरनाक मैच में समोआ जो और अन्य दो रेसलर्स को हराकर टाइटल अपने नाम किया. उनका अब AEW में दूसरा वर्ल्ड चैंपियनशिप रन शुरू हो गया है.

विज्ञापन

AEW Worlds End में हुआ धमाकेदार मैच

Worlds End में समोआ जो ने अपनी AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप एडम पेज, स्वेर स्ट्रिकलैंड और एमजेएफ के खिलाफ डिफेंड की. मुकाबला काफी तगड़ा रहा. शुरुआत में जो का दबदबा देखने को मिला. पेज ने भी मैच में बहुत ही खतरनाक मूव्स लगाए. चारों स्टार्स ने मुकाबले में अपनी सारी हदें पार कीं. बीच-बीच में कुछ ऐसे मूव्स भी लगे, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए थे. एमजेएफ काफी देर तक मैच में संघर्ष करते रहे. समोआ ने कई बार पिनफॉल की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

विज्ञापन

मैच का अंत भी गजब का रहा. एमजेएफ ने समोआ जो को लो-ब्लो लगाकर धराशाई कर दिया. उन्होंने फिर समोआ को हीट सीकर मूव लगाकर पिन किया और जीत दर्ज की. इसी के साथ वो दूसरी बार AEW वर्ल्ड चैंपियन बने. आपको बता दें एमजेएफ Casino Gauntlet चैंपियनशिप कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन करते हुए चैंपियनशिप मैच में शामिल हुए थे. इसका उन्हें इस बार तगड़ा फायदा मिला है.

विज्ञापन

समोआ जो ने कब जीती थी वर्ल्ड चैंपियनशिप?

समोआ जो ने नवंबर 2025 में हुए Full Gear इवेंट में हुए स्टील केज मैच में जीत हासिल कर AEW वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार इस टाइटल को हासिल किया था. उनका टाइटल रन ज्यादा खास नहीं रहा. 34 दिनों में ही वो अपनी चैंपियनशिप को हार गए. AEW ने अब एमजेएफ पर भरोसा जताया है. देखना होगा कि उनका टाइटल रन कितना लंबा चलेगा. फैंस की नजरें समोआ जो के अगले कदम पर भी होंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ