WWE में Brock Lesnar के 3 ड्रीम मैच जो Triple H ने 2026 में जरूर कराने चाहिए

WWE में 2026 में ब्रॉक लैसनर के बड़े मैच होने वाले हैं. उन्हें अभी से इवेंट्स के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है. ट्रिपल एच को अगले साल द बीस्ट के कुछ ड्रीम मैच जरूर करा देने चाहिए.

WWE

WWE में होंगे ब्रॉक लैसनर के बड़े मैच

Brock Lesnar Match: WWE SummerSlam 2025 में ब्रॉक लैसनर ने धमाकेदार वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया था. उन्होंने जॉन सीना को तगड़ा एफ-5 लगाया. इसके बाद उनका मुकाबला भी सीना के साथ हुआ. 2026 में भी लैसनर एक्टिव रहेंगे. रॉयल रंबल और रेसलमेनिया के लिए उन्हें एडवर्टाइज किया गया है. लैसनर अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. कंपनी ने उनके कुछ ड्रीम मैच भी होने वाले हैं. यहां हम लैसनर के तीन ड्रीम मैचों की बात करेंगे जिन्हें ट्रिपल एच ने 2025 में जरूर करा देने चाहिए.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर vs गुंथर

ब्रॉक लैसनर और गुंथर के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. गुंथर के लिए 2025 शानदार रहा है. उन्होंने गोल्डबर्ग और जॉन सीना को रिटायर किया है. अब 2026 को बड़ा बनाने पर उनकी नजरें हैं. ट्रिपल एच ने 2026 में लैसनर और द रिंग जनरल के बीच मैच करा देना चाहिए. रेसलमेनिया में अगर ये मुकाबला होगा, तो फिर कंपनी को बिजनेस के मामले में भी फायदा होगा.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर vs ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर WWE के फ्यूचर स्टार हैं. पॉल हेमन के साथ वो काम कर रहे हैं. 2026 की शुरुआत में ब्रेकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं. ब्रेकर और ब्रॉक लैसनर के बीच ड्रीम मैच भी फैंस जल्द से जल्द देखना चाहते हैं. 2026 में ट्रिपल एच इस मुकाबले को बुक कर दर्शकों को तोहफा दे सकते हैं. ब्रेकर को मैच से काफी फायदा होगा. लैसनर से टकराने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता है. ब्रेकर अगर फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं, तो उनकी द बीस्ट के साथ टक्कर बनती है.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर vs जेकब फाटू

जेकब फाटू ने भी अभी तक WWE में बढ़िया काम किया है. वो भी फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. 2024 और 2025 उनके लिए शानदार रहा है. ब्रॉक लैसनर और फाटू के बीच भी मैच सभी देखना चाहते हैं. फाटू का अंदाज भी रिंग में थोड़ा बहुत लैसनर के जैसे ही रहता है. 2026 में ट्रिपल एच ने इन दोनों के बीच भी मैच बुक करना चाहिए. लैसनर से टकराना फाटू के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ