WWE में Roman Reigns को मिलेगा नया वाइजमैन, दिग्गज ने 5 साल बाद वापसी की भरी हुंकार!

WWE रिंग में एक बार फिर रोमन रेंस ने धमाकेदार वापसी कर ली है. मौजूदा समय में वह बिना वाइजमैन के काम कर रहे हैं. अब एक दिग्गज ने रेंस के साथ काम करने की इच्छा जताई है.

ROMAN (7)

WWE

WWE: WWE WrestleMania 41 के बाद Raw के पहले एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने ब्रॉन ब्रेकर के साथ मिलकर रोमन रेंस के ऊपर हमला किया था. इसके बाद रेंस ब्रेक पर चले गए थे. हाल ही में 14 जुलाई को हुए Raw के एपिसोड में रोमन ने वापसी कर ब्रेकर और रीड पर हमला किया. आप सभी जानते हैं कि WrestleMania 41 में पॉल हेमन ने रेंस को धोखा दे दिया था. अब वह उनके वाइजमैन नहीं हैं. रेंस का नया वाइजमैन बनने के लिए एक WWE दिग्गज अब तैयार हो गया है. उन्होंने खुलकर अपनी बात सभी के सामने रखी है.

विज्ञापन

WWE हॉल ऑफ फेमर का बड़ा बयान

WWE दिग्गज रिकिशी ने हाल ही में कंपनी में पांच साल बाद वापसी की संभावना पर चर्चा की. Off the Top पॉडकास्ट पर दिग्गज ने कहा, “मैं ऑरिजनल ब्लडलाइन का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं. मैं रेंस का नया वाइजमैन बन सकता हूं. इसके अलावा जो भी भूमिका मुझे मिलेगी उसे निभाने के लिए तैयार हूं. ट्राइबल चीफ चाहते हैं कि मैं ब्लडलाइन में शामिल हो जाऊं तो यह एकदम सही है”.

विज्ञापन

आप सभी जानते हैं कि ब्लडलाइन का निर्माण 2020 में रोमन रेंस और पॉल हेमन ने किया था. बाद में इस ग्रुप में जे उसो, जिमी उसो, सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ शामिल हुए. पिछले साल रेसलमेनिया 41 के बाद सिकोआ ने अपनी नई ब्लडलाइन बना ली थी. उनके ग्रुप में टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू शामिल हुए. अब सिकोआ ने अपना एक नई MFT टीम बना ली है, जिसमें टोंगा लोआ, टाला टोंगा और जेसी माटेओ मौजूद हैं. इनकी राइवलरी जेकब फाटू और जिमी उसो से चल रही है.

विज्ञापन

WWE Raw में रोमन रेंस ने मचाया बवाल

WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड का मेन इवेंट जबरदस्त रहा था. वहां पर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर्स मैच हुआ. यह गौंटलेट मुकाबला था. ब्रॉन ब्रेकर को अंत में हराकर सीएम पंक ने मैच अपने नाम किया. इसके बाद पंक और जे उसो के ऊपर ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने हमला किया. पंक और जे को बचाने के लिए रोमन रेंस ने वापसी की. उन्होंने ब्रेकर और रीड को धमाकेदार सुपरमैन पंच लगाया. अंत में रेंस ने रीड को तगड़ा स्पीयर देकर उनका हाल खराब कर दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ