77 साल के WWE दिग्गज ने Roman Reigns को ड्रीम मैच के लिए ललकारा, स्टोरी में खुद को विलेन बनाने का किया दावा

WWE में रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. अब हर कोई उनके साथ रिंग शेयर करना चाहता है. एक हॉल ऑफ फेमर ने भी उनके साथ ड्रीम मैच की बात कही है. उन्होंने रेंस की खूब तारीफ की. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE

रोमन रेंस को लेकर बयान

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. अब हर कोई उनके साथ रिंग शेयर करना चाहता है. रेंस के लिए 2020 से 2024 तक का सफर शानदार रहा. 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे. इस दौरान कई दिग्गजों का सामना किया. मौजूदा समय में भी उनके पास चैंपियनशिप है. खैर अब 77 साल के दिग्गज रिक फ्लेयर ने रेंस के साथ ड्रीम मैच की बात कही. आप सभी जानते हैं कि फ्लेयर अभी भी रेसलिंग को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं. वो कई बार अंतिम मैच के लिए वापसी की बात कह चुके हैं. फ्लेयर ने रेंस की पहले भी कई बार तारीफ की है

विज्ञापन

WWE दिग्गज रिक फ्लेयर ने क्या कहा?

रिक फ्लेयर ने भी WWE में लंबे समय तक काम किया. वो 16 बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं. उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया है. हाल ही में फ्लेयर ने Yahoo Sports को अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे पूछा गया कि किसी सुपरस्टार्स के खिलाफ वो ड्रीम मैच के लिए उतरना चाहेंगे. फ्लेयर ने तुरंत ही रोमन रेंस का नाम लिया. फ्लेयर ने कहा कि अगर स्टोरी में विलेन की भूमिका उन्हें मिलेगी, तो वो रेंस के खिलाफ जाना चाहेंगे. फ्लेयर ने कहा, “मेरे और रोमन रेंस के बीच ड्रीम मुकाबला होगा. मैं विलेन बनूंगा. रोमन रेंस दुनिया के सबसे खूबसूरत इंसान हैं. वो विलेन बनने की कोशिश करते हैं, तब भी बन नहीं पाते हैं. इतना खूबसूरत होना नामुमकिन है. उनकी बॉडी भी कमाल की है. वो एक क्लास लेकर आते हैं”.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस को मिली सफलता

WrestleMania 42 में रोमन रेंस का मुकाबला सीएम पंक के साथ हुआ था. दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. पंक और रेंस ने तगड़ा मेन इवेंट फैंस को दिया. अंत में रेंस ने लगातार दो स्पीयर पंक को लगाकर जीत हासिल कर ली. वो नए चैंपियन भी बन गए. लंबे समय बाद रेंस को चैंपियन बनाया गया है. रेंस ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर पंक को अपने विरोधी के रूप में चुना था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ