Randy Orton Makes Fun of Fan: WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन को फैंस बहुत पसंद करते हैं। ऑर्टन सालों से रेसलिंग कर रहे हैं और वो बेहद सफल रहे हैं। रैंडी जब भी एंट्री करते हैं, तो फैंस उनका सॉन्ग गाते हैं। अब रैंडी ने एंट्रेंस के दौरान अपने एक सुपरफैन की बेइज्जती कर दी, जो उनका सॉन्ग गा रहा था। इसका वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रैंडी ऑर्टन ने की अपने WWE फैन की बेइज्जती
WrestleMania 41 से पहले के एक शो की वीडियो अब जाकर सामने आ रही है। इसमें SmackDown के एपिसोड के दौरान रैंडी ऑर्टन एंट्री कर रहे थे। सभी फैंस उनका सॉन्ग गा रहे थे। इसी बीच जब रैंडी रिंग में जाने के लिए स्टील स्टेप्स के करीब पहुंचे, तो उनका ध्यान एक फैन ने खींचा, जो जोर-जोर से उनका वॉइसेस थीम सॉन्ग गा रहा था। रैंडी को उनकी आवाज पसंद नहीं आई और उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपने खास फैन की बेइज्जती कर दी। उन्होंने प्रशंसक से कहा कि उनकी आवाज भयानक है। यह मोमेंट तब उतना वायरल नहीं हुआ लेकिन महीनों बाद फैंस की इसपर नजर पड़ रही है।
रैंडी ऑर्टन ने WWE में अपना आखिरी मैच कब लड़ा था?
आपको बता दें कि रैंडी ऑर्टन लगातार टीवी पर नजर आ रहे हैं और फैंस उन्हें देखना पसंद करते हैं। रैंडी ने अपना आखिरी मैच SummerSlam 2025 में लड़ा था। नाईट 1 में ऑर्टन ने जैली रोल के साथ टीम बनाकर ड्रू मैकइंटायर और लोगन पॉल का सामना किया था। सभी ने सोचा था कि जैली और रैंडी की जीत देखने को मिलेगी। हालांकि, अंत में लोगन और मैकइंटायर का पलड़ा भारी रहा। रैंडी को SummerSlam जैसे बड़े इवेंट में करारी हार का सामना करना पड़ा। रैंडी इसके बाद से एक्शन में नजर नहीं आए हैं। ऑर्टन SmackDown के आखिरी एपिसोड में नजर नहीं आए थे। ऐसा लग रहा है कि रैंडी को WWE ने शायद एक-दो हफ्ते का ब्रेक देने का फैसला किया है। अब देखना होगा कि वाइपर कब तक टीवी पर वापसी करते हैं।