John Cena & Brock Lesnar: WWE SummerSlam का सीजन आते ही फैंस के दिमाग में जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर का नाम याद आता है. दोनों का रिकॉर्ड इसमें शानदार रहा है. पिछले साल लैसनर ने वापसी कर सीना के ऊपर खतरनाक हमला किया था. खैर रेसलिंग वर्ल्ड में एक बार फिर हलचल मच गई है. सीना ने लैसनर के एक रहस्यमयी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. आप सभी जानते हैं कि सीना हमेशा बिना कैप्शन के साथ फोटो डालते हैं. फैंस को खुद ही अनुमान लगाना पड़ता है कि सीना किस तरफ इशारा कर रहे हैं. आपको बताते हैं कि सीना ने इस बार किस वजह से लैसनर की तस्वीर अपलोड की है.
WWE दिग्गज जॉन सीना ने डाली तस्वीर
जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर की ऑन-स्क्रीन राइवलरी काफी खतरनाक रही है. दोनों के बीच तगड़े मुकाबले भी हो चुके हैं. निजी जीवन में लैसनर और सीना एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं. 12 जुलाई को लैसनर का जन्मदिन था. वो 49 साल के हो चुके हैं. सीना ने लैसनर को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनकी तस्वीर पोस्ट की. सीना अक्सर ऐसा ही करते हैं. वो कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखते हैं. कई फैंस समझ गए होंगे कि सीना ने लैसनर को ट्रिब्यूट देने के लिए ही उनकी तस्वीर पोस्ट की है.
ये भी पढ़ें: WWE SummerSlam 2026 से पहले दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, इस वजह से लिया दिल तोड़ देने वाला फैसला
WWE SummerSlam 2026 में होगा बड़ा मैच
WWE SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर ब्रॉक लैसनर भी मैच लड़ने वाले हैं. ओबा फेमी के साथ उनकी तीसरा और अंतिम मुकाबला होगा. दोनों के बीच इस बार हैल इन ए सैल मैच बुक किया गया है. इनकी राइवलरी को खूब पसंद किया जा रहा है. दोनों 1-1 की बराबरी पर चल रहे हैं. देखा होगा कि SummerSlam 2026 में किसकी जीत होगी.
ये भी पढ़ें: Brock Lesnar-Roman Reigns दुश्मनों को करेंगे ढेर, 2 मैचों में मचेगा बवाल, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या होगा?
संबंधित खबरें
WWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
4 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
5 hrs ago11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही
7 hrs agoWWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
5 days agoभारतीय रेसलर ने रोमन के Crown Jewel में होने वाले मैच का नतीजा किया लीक
6 days agoRoman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट
7 days agoWWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा
7 days agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
8 days agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
8 days agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines