WWE SummerSlam 2026 से पहले दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, इस वजह से लिया दिल तोड़ देने वाला फैसला
WWE में इस समय SummerSlam 2026 की तैयारियां चल रही हैं. बड़े मुकाबले फैंस को देखने को मिलेंगे. इससे पहले एक दिग्गज ने रेसलिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.
Written By: Pankaj Joshi|Updated: Jul 13, 2026 09:15
Edited By : Pankaj Joshi|Updated: Jul 13, 2026 09:15
Share :
WWE दिग्गज का ऐलान (Photo: WWE.com)
---विज्ञापन---
WWE Legend Retire: WWE SummerSlam 2026 के आयोजन में अब कुछ ही हफ्ते बचे हैं. बड़े मुकाबले तय किए जा रहे हैं. ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस भी शो में कम्पीट करेंगे. इसके अलावा भी टॉप स्टार्स अपना जलवा बिखेरेंगे. खैर इससे पहले एक दिग्गज और पूर्व WWE वुमेंस चैंपियन ने ऑफिशियल तौर पर रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. अब फैंस उन्हें इन-रिंग एक्शन में कभी नहीं देख पाएंगे. उन्होंने खुद ये बात स्वीकार की है कि वो रिटायर हो चुकी हैं. कहीं ना कहीं SummerSlam से पहले फैंस के लिए ये दिल तोड़ देने वाली खबर है.
WWE दिग्गज का बड़ा ऐलान
रेसलिंग दिग्गज लिसा मैरी वारेन को आप सभी जानते होंगे. उन्होंने WWE में विक्टोरिया नाम से काम किया. वो बहुत ही मशहूर रेसलर थीं. वुमेंस डिवीजन को आगे बढ़ाने में उनका खास योगदान रहा है. WWE में उन्होंने 2009 तक काम किया था. इसके बाद उन्होंने 2013 तक TNA में काम किया. इंडिपेंडेंट सर्किट में भी उन्होंने एक्शन दिखाया. अपने YouTube चैनल पर एक लाइव वर्चुअल साइनिंग इवेंट के दौरान विक्टोरिया ने रेसलिंग को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि वो अब रेसलिंग नहीं करने वाली हैं. दिग्गज ने कहा, “मैं रिटायर हो गई हूं. मेरी बॉडी में अब काफी दर्द रहता है. मैं अभी भी पब्लिक इवेंट्स में जाती हूं. Whatnot अब मेरी पसंदीदा चीज बन गई है”.
विक्टोरिया ने बीच-बीच में कई बार WWE रिंग में अपना जलवा दिखाया है. 2021 के वुमेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने धमाकेदार एंट्री से फैंस को खुश कर दिया था. शायना बैजलर ने उन्हें एलिमिनेट किया था. विक्टोरिया मैच में सात मिनट तक रही थीं. इस दौरान उन्होंने तगड़ा एक्शन दिखाया. विक्टोरिया ने 2023 में TNA में अपना अंतिम मैच लड़ा था. विक्टोरिया लैजेंड डील के तहत अभी भी WWE के साथ जुड़ी हुई हैं. ये कहीं ना कहीं अच्छी बात है.