Brock Lesnar-Roman Reigns दुश्मनों को करेंगे ढेर, 2 मैचों में मचेगा बवाल, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या होगा?

WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. टॉप स्टार्स फैंस का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी शो में आएंगे. जानिए कौन से मुकाबले रेड ब्रांड में होंगे.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE SummerSlam  2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होगा. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. बड़े मैचों का ऐलान किया जा रहा है. इससे पहले Raw के इस हफ्ते के एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हैं. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी शो में आने वाले हैं. दोनों अपने-अपने विरोधियों से टक्कर लेंगे. इसके अलावा भी बड़े मुकाबले होंगे. ट्रिपल एच इस शो को धमाकेदार बनाने की पूरी कोशिश करेंगे. वुमेंस डिवीजन में भी इस समय शानदार स्टोरीलाइन चल रही हैं. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड में इस बार क्या-क्या होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का सैगमेंट

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का सैगमेंट2 / 6

समरस्लैम 2026 में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं. रॉलिंस कह चुके हैं कि वो टाइटल को अपने पास वापस लेकर रहेंगे. Raw के इस हफ्ते के एपिसोड दोनों के मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया जाएगा. इस दौरान तगड़ा ब्रॉल भी हो सकता है. जेकब फाटू भी कोई ना कोई बवाल खड़ा कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर का सैगमेंट

ब्रॉक लैसनर का सैगमेंट3 / 6

ब्रॉक लैसनर भी इस हफ्ते रेड ब्रांड में वापसी करेंगे. समरस्लैम 2026 में उनका मैच ओबा फेमी के साथ होने वाला है. दोनों के बीच तीसरा और अंतिम मैच तय किया गया है. सबसे बड़ी बात है कि इस बार हैल इन ए सैल मैच होगा. लैसनर और फेमी जब भी आमने-सामने आए हैं तो खूब तबाही मची है. Raw में भी कुछ ऐसा ही हो सकता है. (Photo: WWE.com)

बेली का सैगमेंट

बेली का सैगमेंट4 / 6

कुछ हफ्ते पहले लायरा वैल्किरिया ने बेली के ऊपर हील टर्न ले लिया था. दोनों ने इससे पहले साथ में बहुत काम किया. बेली और लायरा अच्छे दोस्त थे, लेकिन अब दुश्मन बन चुके हैं. इस हफ्ते रेड ब्रांड में दोनों का आमना-सामना होगा. तगड़ा ब्रॉल देखने को मिल सकता है. हो सकता है कि कंपनी दोनों के बीच मैच समरस्लैम में बुक कर दे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

इयो स्काई का मैच

इयो स्काई का मैच5 / 6

इयो स्काई का मैच समरस्लैम में लिव मॉर्गन के साथ होने वाला है. दोनों के बीच वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच होगा. मॉर्गन के साथ रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज हैं. पिछले हफ्ते स्काई की हालत भी खराब की गई थी. इस हफ्ते अब स्काई का मुकाबला परेज के साथ होने वाला है. मुकाबले में एक बार फिर बवाल देखने को मिल सकता है. (Photo: WWE.com)

गोंटलेट मैच

गोंटलेट मैच6 / 6

चैड गेबल, ड्रेगन ली, जो हेंड्री, जे’वॉन एवंस, डॉमिनिक मिस्टीरियो, ईथन पेज और रुसेव के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स गोंटलेट मैच होगा. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. जो भी मुकाबला जीतेगा वो समरस्लैम में पेंटा का सामना करेगा. कंपनी ने पिछले हफ्ते ही इस मुकाबले के बारे में बता दिया था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन