'बेवकूफ...', रिटायरमेंट की सलाह सुन फैन पर भड़के WWE दिग्गज AJ Styles, दिया करारा जवाब

WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स 2026 में अपना रिटायरमेंट मैच लड़ने वाले हैं. हाल ही में उन्हें टैग टीम चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी. स्टाइल्स ने इस बार एक फैन को तगड़ा जवाब देते हुए सभी को हैरान कर दिया है.

WWE

WWE स्टार ने दिया खास बयान

AJ Styles: रेसलिंग की दुनिया में WWE दिग्गज एजे स्टाइल्स का बहुत बड़ा नाम है. 2026 में स्टाइल्स रिटायर होने वाले हैं. इस बात का ऐलान उन्होंने पिछले साल कर दिया था. ट्रिपल एच ने उनके लिए शानदार प्लान बनाए होंगे. स्टाइल्स अपने तगड़े जवाब देने के लिए भी जाने जाते हैं. इस बार स्टाइल्स ने एक फैन को करारा जवाब दिया है. फैन को उन्हें सलाह देना महंगा पड़ गया.

विज्ञापन

WWE स्टार एजे स्टाइल्स ने क्या कहा?

एजे स्टाइल्स का WWE में आने से पहले ही रेसलिंग में बड़ा नाम था. एजे इस महीने के अंत में अपने WWE डेब्यू की 10वीं सालगिरह मनाएंगे. स्टाइल्स ने 2016 रॉयल रंबल में डेब्यू किया था. 10 साल बाद उन्होंने अपने करियर का अंत करने का फैसला लिया है. एक फैन ने कहा कि वो स्टाइल्स के रिटायरमेंट से पहले उनका मैच समोआ जो के साथ देखना चाहते हैं. दूसरे फैन ने कहा कि स्टाइल्स को AEW में भी करियर खत्म करना चाहिए. एजे ने जवाब देते हुए कहा,”मैं एलेक्स के लिए अब तक बोली गई सबसे बेवकूफी भरी बातों में से एक को भी 100 नंबर दूंगा.”

विज्ञापन

एजे स्टाइल्स ने गंवाया टाइटल

WWE स्टार एजे स्टाइल्स और उनके टैग टीम पार्टनर ड्रेगन ली के लिए पिछले हफ्ते Raw का एपिसोड कुछ खास नहीं रहा. दोनों ने अपनी वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप द उसोज़ के जे उसो और जिमी उसो के खिलाफ डिफेंड की थी. दोनों टीमों के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ. स्टाइल्स और ली ने अपने टाइटल बचाने के लिए पूरा दम लगाया, लेकिन सफलता नहीं मिली. द उसोज़ ने बड़ी जीत हासिल करते हुए टाइटल अपने नाम किए. स्टाइल्स और ली के 70 दिनों के टाइटल रन का अंत हुआ. वैसे दोनों स्टार्स ने काफी अच्छा काम किया था. इनकी जोड़ी को फैंस ने भी खूब पसंद किया. खैर अब देखना होगा कि 2026 में स्टाइल्स का प्रदर्शन कैसा रहता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ